डोनाल्ड ट्रंप
एक तरफ पीएम मोदी की जापान और चीन दौरा दुनिया में चर्चा का विषय रहा. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति की जमकर किरकिरी हुई. दुनियाभर से उनके टैरिफ को लेकर आलोचनाएं सामने आ रही हैं. उनके अपने देश अमेरिका में लोगों ने इन फैसलों का विरोध किया है. इस बीच अमेरिका में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही एक चर्च स्कूल में बच्चों पर गोलियां चलाई गईं थी. अब देश में बढ़ रहे अपराध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो में लगातार बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता (Donald Trump statement on Crime In Chicago) जताई है. ट्रंप ने कहा कि बीते सप्ताह के अंत में कम से कम 54 लोग गोलीबारी की चपेट में आए, जिनमें से 8 की मौत हो गई. अव इस समस्या के समाधान की बात कर रहे हैं.
Donald Trump का बयान आया सामने
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पिछले दो सप्ताहांत भी हालात लगभग ऐसे ही रहे और शिकागो को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर करार दिया. ट्रंप ने इलिनॉयस के गवर्नर जे.बी. प्रित्जकर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मदद की ज़रूरत है, लेकिन वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह वॉशिंगटन डीसी में अपराध की समस्या को तेजी से हल किया गया है उसी तरह शिकागो को भी जल्द सुरक्षित (Donald Trump solution For Chicago) बनाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया ‘अमेरिका को फिर से महान बनाएं.’
आम हैं गोलीबारी की घटनाएं
अमेरिकी शहरों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. हाल ही में कई शहरों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. बीते सप्ताह 28 अगस्त को ही मिनियापोलिस के एक कैथोलिक चर्च में गोलीबारी की घटना सामने आई थी. चर्च पर हुए इस हमले में बुजुर्ग समेत आठ और दस साल के दो बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए थे. चर्च के स्कूल के छात्र शैक्षणिक वर्ष के उद्घाटन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे. पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में से तीन 80 साल से ज्यादा उम्र के थे और प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दिमाग हिला! बाढ़ को बताया अल्लाह की रहमत; आवाम से कर डाली अजीब अपील
इससे पहले 17 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक क्लब में गोलीबारी हुई थी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे. यह घटना ‘टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज’ में क्राउन हाइट्स इलाके में हुई. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोलीबारी में कई शूटर शामिल थे. अब इस तरह के मामलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के कान खड़े (Donald Trump On Crime In Chicago) हुए हैं.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

