अजब-गजब

अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है Burj Khalifa, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की जादुई तस्वीर

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा अंतरिक्ष से कैसी दिखती है. हालांकि, यह ऐसा सवाल नहीं होगा जो अक्सर आपके दिमाग में आता हो, लेकिन नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने एक लुभावनी तस्वीर के साथ इसका जवाब दिया है.

अंतरिक्ष से दुनिया अलग और अद्भुत नजर आती है. सोशल मीडिया पर आए दिन एस्ट्रॉनोट स्पेस से कुछ खास जगहों की तस्वीरें पोस्ट करते हैं. अब उसी एस्ट्रॉनोट ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर की है, ये आश्चर्यजनक तस्वीर गगनचुंबी इमारत को ऐसे एंगल से कैद करती है जिसे बहुत कम लोग देख पाते हैं, जिससे अंतरिक्ष और वास्तुकला के प्रति उत्साही लोग हैरान हो रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक मिशन पर डॉन पेटिट ने रात के समय दुबई की एक तस्वीर साझा की, जिसमें बुर्ज खलीफा एक हीरे की तरह चमक रहा था.

अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने एक्स (X) पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बुर्ज खलीफा, अंतरिक्ष से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत.” यह पेटिट द्वारा अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की पहली तस्वीर नहीं है.

पेटिट ने किया हैरान करने वाला तस्वीर

पेटिट अक्सर ऐसी तस्वीरे शेयर करते रहते हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं. पेटिट ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा 2003 में पूरी की, उसके बाद 2008 में दूसरी यात्रा पर गए. 2012 में उन्हें कजाकिस्तान से सोयुज टीएमए-03एम स्पेस शिप पर सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया गया था. 2024 में एक बार फिर, उन्हें रोस्कोस्मोस सोयुज MS-26 अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा गया था. उनके साथ रोस्कोस्मोस के एस्ट्रोनॉट एलेक्सी ओवचिनिन और इवान वैगनर भी थे.

बुर्ज खलीफा बनने में लगा 6 साल

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है और इसको बनाने में लगभग 6 साल लगे. इसे चीन के शिकागो स्थित आर्किटेक्चर कंपनी स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल द्वारा बनाया गया था. यह इमारत संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में स्थित है. इस इमारत का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है. इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस, आवासीय फ्लैट के साथ-साथ होटल बिजनेस भी मौजूद हैं.


ये भी पढ़ें: “मैं संसार का नाश करने वाला मृत्यु बन गया हूं”, यहां जानें आखिर हिरोशिमा पर न्यूक्लियर बम गिराने के दौरान किसने कही थी ये बात?


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 minutes ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

47 minutes ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

1 hour ago

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

2 hours ago