अजब-गजब

पहले खाया जंक-फूड अब चलने तक को हुआ मोहताज, Foodie कबूतर की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Viral Foodie Pigeon story:  सोशल मीडिया पर एक कबूतर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स कबूतर को “Foodie कबूतर” बता रहे हैं. आपको बता दें कि यह वायरल कबूतर चीन के एक रेस्टोरेंट फूड स्टॉल वाली गली का है. दरअसल यह कबूतर फूड स्टॉल गली में जमीन पर पड़ा हुआ फास्ट फूड खाता था, जिसे खाकर इतना मोटा हो गया है कि अब इसे उड़ने में भी परेशानी हो रही है. सोशल मीडिया पर भले ही यह मजाक का विषय हो लेकिन यह एक सोचनीय स्थिती हो गई है कि फास्ट फूड का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं रह गया है, जानवरों में भी इसका असर साफ देखा जा रहा है. आपको बता दें कि कबूतर के ना उड़ने की वजह केवल फास्ट फूड नहीं है, बल्कि दूसरी और खास वजह है जिसकी वजह से कबूतर उड़ नहीं पा रहा है.

फास्ट- फूड से बढ़ा कबूतर का वजन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह कबूतर सड़क पर चलता हुआ और उड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन अपने वजन के कारण वह उड़ नहीं पा रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो कबूतर लोगों द्धारा गराए हुए फ्राइज, ब्रेड और स्नैक्स खाता था. धीरे-धीरे उसका वजन इतना बढ़ गया कि उसे जमीन से उड़ने में दिक्कत हो रही है.

ये भी पढ़ें: जल्द ही मिलेगी खुशखबरी! घर में चींटी देख ना हों परेशान

‘फूड लवर’ कबूतर की कहानी

वायरल कबूतर को लेकर पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि यह कोई जंगली कबूतर नहीं बल्कि ‘मोडेना’ नस्ल का घरेलू कबूतर है. इस नस्ल को खास तौर पर शो और प्रदर्शन के लिए पाला जाता है. मोडेना कबूतर ऐसी नस्ल का पक्षी होता है जिसका गोल-मटोल शरीर, छोटी गर्दन और छोटे पंख होते हैं. यही वजह है कि यह सामान्य कबूतरों की तरह लंबी उड़ान नहीं भर पाता. इसका भारी शरीर सिर्फ ज्यादा खाने की वजह से नहीं, बल्कि इसकी नस्ल है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago