Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जल्द ही मिलेगी खुशखबरी! घर में चींटी देख ना हों परेशान

Vastu Tips: आज हम आपको चींटी से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे है. वास्तु शास्त्र के अनुसार चींटियों का घर में आना साधारण बात नहीं है, बल्कि चींटियों के घर में आने से भविष्य की कुछ अच्छी या बुरी घटनाओं का अंदाजा भी लगाया जा सकता है.

Ants Vastu Tips

Ants Vastu Tips

Ants Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर चीज का अपना महत्व होता है. चाहे वह पूजा- पाठ हो या फिर कोई जीव- जन्तु. इसी कड़ी में आज हम आपको चींटी से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे है. वास्तु शास्त्र के अनुसार चींटियों का घर में आना साधारण बात नहीं है, बल्कि चींटियों के घर में आने से भविष्य की कुछ अच्छी या बुरी घटनाओं का अंदाजा भी लगाया जा सकता है. शास्त्रों के अनुसार चींटियों को मेहनत और एकता का प्रतीक माना जाता है. चींटियों के घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा आती है.

विदेश यात्रा के बनते हैं योग

वास्तु शास्त्र की मानें तो काली चींटियां घर की पश्चिम दिशा से निकलती दिखाई दें, तो यह संकेत बेहद शुभ माना जाता है. घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. इस तरह से चींटियों का घर में आना विदेश यात्रा, बड़े अवसरों और धन लाभ का संकेत हो सकता है. काली चींटियों को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है.

अनाज के बर्तन में चींटी का होना बेहद शुभ

चावल या अनाज के बर्तन में चींटिया होने से, अनाज को बारीकी से साफ करके ही प्रयोग करना पडेगा. लेकिन अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो अनाज के बर्तन में चींटियों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है. चींटियों के होने से धन लाभ और घर में सुख- समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें: ऑफिस के बैग में भूलकर ना रखे ये पांच चीजे, बिगड़ जाएंगे बने हुए काम; पढ़ें पूरी लिस्ट

दीवार पर चढ़ती हुईं चींटियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार चींटियां घर की दीवार पर ऊपर की ओर जाती दिखें, तो इसे जीवन में तरक्की, सुख और शांति का संकेत माना जाता है. लेकिन अगर वही चींटियां ऊपर से नीचे की ओर आती दिखें, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के कामों में रुकावट आती है.

धन- संपत्ति में होती है बढ़ोतरी

चींटियां छत से किनारों से निकलती दिखाई दें, तो इससे धन लाभ और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है. साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख- शांति आती है और संतान सुख मिलने के भी संकेत माने जाते है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital