अजब-गजब

भारत में गाय पूजनीय, लेकिन बाघ बना प्रतीक- क्यों?

भारत का राष्ट्रीय पशु बाध यानी टाइगर , ये हमे बचपन से ही स्कूलों में पढ़ाया जाता रहा है. बाघ को 1972 में नेशनल एनिमल का दर्जा दिया गया था. इसका कारण बाघ की सुंदरता, फुर्ती, ताकत और शान है. दिलचस्प बात ये है कि बाघ भारत के अलावा एक और देश का राष्ट्रीय पशु है. आइए जानते हैं अलग-अलग देशो के नेशनल एनिमल के बारे में.

क्यों गाय नहीं है भारत की राष्ट्रीय पशु?

दुनिया भर में 195 देश हैं और हर देश की खुद की संस्कृति और परंपरा है. इनको दर्शाने के लिए हर देश खास प्रतीकों का चुनाव करता है, जैसे भारत में मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है और बाघ को राष्ट्रीय पशु का. ये केवल पशु या पक्षी नहीं बल्कि भारत की पहचान और प्रतीक है, जो संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते है. हालांकि जब राष्ट्रीय पशु की बात होती है, तो एक सवाल सबके मन में उठता हैं. वो ये कि जब भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है, उसे पूजा जाता है, उसका धार्मिक महत्व है, तो उसे नेशन एनिमल का दर्जा क्यों नहीं मिला?

इसका जवाब है कि बाघ को उसकी पारिस्थितिक महत्ता के कारण नेशनल पशु के रूप में चुना गया. भारत में उसके घटती संख्या को देखते हुए उसके संरक्षण की जरूरत और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए 1972 में उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था. इसके बाद 1973 में बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर भी शुरू किया गया.

आपको बता दें कि साल 1972 के पहले भारत का राष्टीय पशु बाघ नहीं बल्कि शेर हुआ करता था.

ये देश शेयर करता है नेशनल एनिमल

बाघ केवल भारत का ही नेशनल एनिमल नहीं है. भारत की ही तरह बांग्लादेश का भी राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर ही है. ऐसे में भारत और बांग्लादेश दोनों एक ही राष्ट्रीय पशु शेयर करते हैं. हालांकि भारत और बंग्लादेश ही ऐसे देश नहीं है, इनके अलावा भी ऐसे कई दो-देश है, जो एक ही नेशनल एनिमल शेयर करते हैं.

ऐसे ही स्नो लेपर्ड अफगानिस्तान को, ताकिन (सांड) भूटान को, बुल स्पेन को रिप्रेजेन्ट करता है. वहीं स्कॉटलैंड ने यूनिकॉर्न, जो एक काल्पनिक पशु है, उसे नेशनल एनिमल चुना है.

गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु?

भारत में गाय को ‘गौ माता’ कहा जाता है, और धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व बहुत अधिक है. लेकिन भारतीय संस्कृति में गहरी आस्था रखने के बावजूद इसे राष्ट्रीय पशु नहीं बनाया गया. हालांकि, पड़ोसी देश नेपाल में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ 94 साल की एथलीट ने जीता 4 स्वर्ण पदक

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago