Viral Video
आजकल इंसान पैसा कमाने के लिए क्या-क्या नहीं करता और वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग होते हैं जिन्हें बिना मेहनत किए विरासत में पैसे मिल जाते हैं. लेकिन ये कहना गलत नहीं हैं कि जिसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा होता है उसको उस चीज की कद्र नहीं होती हैं. वो गलत जगहों पर उसे खर्च कर देते हैं. इसी का एक जीता-जाता उदाहरण आज आपको हम इस आर्मेंटिकल बताने जा रहे हैं.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति आदमी अपने घर के बाहर करोड़ों रुपए फेंक दिए हैं. इस शख्स का नाम फेडर बालवानोविच है और वो पैसों का किस तरह इस्तेमाल कर रहा है, आपको इस वीडियो में एक नजर जरूर डालनी चाहिए. आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में-
वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम फेडर बल्वानोविच (Fedor Balvanovich) है, जिसका इंस्टाग्राम पर @mr.good.luck_ नाम का अकाउंट है. इस शख्स को करीब 1 करोड़ 28 लाख लोग फॉलो करते हैं. ज्यादातर वीडियो में ये शख्स इसी तरह से पैसे उड़ाता नजर आ रहा है. घर के अंदर डॉलर के बंडल भी नजर आ रहे हैं.
इस शख्स की पत्नी भी इसी तरह से पैसे उड़ाती हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीले रंग की नाइट ड्रेस में ये शख्स कंधे पर डॉलर का बंडल लेकर घर से बाहर निकलता है. वहां पहले से ही करोड़ों के नोट पड़े हुए हैं. वो उस बंडल को भी वहीं रख देता है. फिर वो अपने हाथों से सिर का पसीना पोंछता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसने नोटों को घर से बाहर निकालने के लिए काफी मेहनत की है.
फेडर के इस वीडियो को अब तक 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 4 लाख 11 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. जब हमने फेडर की प्रोफाइल खंगाली तो देखा कि एक वीडियो में फेडर लोगों को पैसे बांटते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में वो हेलीकॉप्टर की सवारी करते नजर आ रहे हैं.
इतना ही नहीं फेडर के पास कई लग्जरी कारें हैं और वह जहां भी जाते हैं उनके साथ निजी गार्ड होते हैं. हालांकि ये नोट असली हैं या नकली? इसी पुष्टि नहीं हुई है. लगभग हजारों में इस वीडियो पर कमेंट आ चुके हैं जिसमें उन्हें कहा जा रहा है कि पैसों की कदर करना सीखो.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…