अजब-गजब

शख्स को जान से ज्यादा प्यारी थी कार की खिड़की? खौफनाक हादसे के बाद की ये हरकत देख खौल उठेगा खून; देखें वीडियो

Firozabad Road Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों लापरवाही से होने वाले हादसों का एक ऐसा अजब-गजब और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक संकरी सड़क पर कार सवार की छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार को ऐसा जख्म दिया कि इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है (Car Door Accident).

फिरोजाबाद में सड़क किनारे खड़ी कार का गेट अचानक खुलने से एक दर्दनाक हादसा हो गया. सामने से आ रही दो बाइकों में से एक तो बच गई, लेकिन दूसरी बाइक पर जा रहे दो लोग सीधे गेट से टकराकर दूर जा गिरे, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उनका दामाद गंभीर रूप से घायल है.

हादसे के बाद कार सवार घायलों को देखने के बजाय अपनी गाड़ी का मुड़ा हुआ दरवाजा ठीक करने में लगा रहा, जिस पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं.

एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, दूसरे सीधे काल के गेट से टकराए

यह अजीबोगरीब और दर्दनाक मामला फिरोजाबाद के बोधश्रम इलाके का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सवार ने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और बिना पीछे देखे अचानक गेट खोल दिया (Bike Crash Viral Video).

ठीक उसी वक्त सामने से दो बाइकें आ रही थीं. आगे चल रही बाइक पर सिर्फ एक युवक सवार था, जो ऐन वक्त पर बचकर आगे निकल गया. लेकिन उसके ठीक पीछे आ रही दूसरी बाइक पर सवार दो लोग खुद को बचा नहीं पाए. वे दोनों अपनी बाइक पर पेट्रोल सिलेंडर लेकर जा रहे थे और अचानक सामने आए कार के गेट से सीधे जा टकराए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार हवा में उछलकर सीधे सड़क पर फेंका गए और बेसुध हो गए.

घायल सड़क पर, कार वाला गेट सुधारने में व्यस्त!

तंग सड़क होने के कारण तुरंत ही वहां भारी भीड़ लग गई और गाड़ियों का चक्का जाम हो गया. राहगीरों ने तुरंत दोनों गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है. लेकिन इस पूरे हादसे का सबसे अजब-गजब और हैरान करने वाला नजारा तब दिखा, जब कार सवार घायलों की मदद करने के बजाय मौके पर ही खड़े होकर अपनी कार का मुड़ा हुआ गेट सीधा करने और उसका निरीक्षण करने में मशगूल दिखाई दिया.

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि इस शख्स को इंसानियत से ज्यादा अपनी गाड़ी के गेट की फिक्र है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:  ‘इतनी मत पियो कि लट्ठ बज जाएं…’, मुजफ्फरनगर में शराब पार्टी के बाद कमरे में बंधक बनाकर कूट दिया दोस्त, Video वायरल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

12 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

21 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

44 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

52 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

55 minutes ago