Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक ऐसा मर्डर-जैसी कुटाई का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में ‘दोस्ती और दारू’ का एक ऐसा खौफनाक अंजाम देखने को मिला, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
एक युवक अपने दोस्त के साथ जमकर शराब पार्टी करने के बाद जब नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा, तो परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. घरवालों ने अपने बेटे को छोड़, उसके दोस्त को घर के भीतर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया.
जानिए क्या है पूरा मामला?(Muzaffarnagar Viral Video)
पूरा मामला 3 जून 2026 की रात का बताया जा रहा है. खरड़ गांव के रहने वाले चमन कश्यप का बेटा वरुण अपने जिगरी दोस्त नफ़ीस (पुत्र नवाब) के साथ कहीं बाहर गया हुआ था. दोनों ने वहां जमकर खाया-पिया और शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त हो गए.
आधी रात को जब वरुण बेहद आपत्तिजनक हालत में नफ़ीस के सहारे घर की चौखट पर पहुंचा, तो वरुण के घरवालों का सब्र का बांध टूट गया. बेटे को बिगाड़ने का ठीकरा नफ़ीस के सिर मढ़ते हुए, परिजनों ने नफ़ीस को घर के आंगन में ही चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
मोबाइल में कैद हुआ चीख-पुकार का वीडियो
जब वरुण के परिजन नफ़ीस को जानवरों की तरह पीट रहे थे, और नफ़ीस जान बख्शने की भीख मांग रहा था, तभी मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में चुपके से कैद कर लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कानून को ताक पर रखकर नफ़ीस की बेरहमी से पिटाई की जा रही है.
बता दें कि यह वीडियो (Muzaffarnagar Viral Video) जैसे ही सोशल मीडिया पर तैरने लगा, मुजफ्फरनगर पुलिस के आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और रात में ही पुलिस टीम को गांव के लिए रवाना होना पड़ा.
ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह
सीओ यतेंद्र नागर का कड़क एक्शन
इस मामले (Muzaffarnagar Viral Video) का खुलासा करते हुए फुगाना के क्षेत्राधिकारी (CO) यतेंद्र नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो का तुरंत संज्ञान लेकर पुलिस ने खरड़ गांव में छापेमारी की. जांच में पाया गया कि चमन कश्यप के परिजनों ने ही नफ़ीस के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हमलावरों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत तीनों आरोपियों का कड़ा चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

