healthy breakfast
Obesity Prevention Tips: आजकल मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है. व्यस्त जीवनशैली, अनियमित खानपान और जंक फूड की आदत ने लोगों को कई बीमारियों की चपेट में डाल दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी देते हुए बताया कि मोटापे से बचने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है. अच्छा नाश्ता न सिर्फ दिनभर की एनर्जी देता है बल्कि भूख पर नियंत्रण रखता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने से भी बचाता है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है. नाश्ता शरीर को जरूरी पोषण देता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है. मंत्रालय का कहना है कि अगर आप फिट और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो तली-भुनी और मीठी चीजों से दूर रहें. सुबह का नाश्ता जरूरी है मगर जरूरी नहीं कि थाली में कुछ भी शामिल कर लिया जाए. आज हम आपको बताएंगे कि सुबह के समय नाश्ते की थाली में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?
अनहेल्दी स्नैकिंग मोटापे का प्रमुख कारण है. स्मार्ट स्नैक करके आप फिट रह सकते हैं. दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें, ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे और अनावश्यक भूख न लगे. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि छोटी-छोटी आदतें बदलने से बड़ा फर्क पड़ सकता है. रोज सुबह संतुलित नाश्ता, बीच में हेल्दी स्नैक्स और नियमित व्यायाम अपनाकर मोटापे को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.
नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स वाली चीजें रखें. ओट्स, दही, अंडा, पूरे अनाज की रोटी, सब्जियों वाला पराठा, फल, दाल-चावल का हल्का खिचड़ी या उपमा अच्छे विकल्प हैं. सुबह के नाश्ते में ताजे फल जैसे सेब, केला, संतरा या पपीता जरूर शामिल करें. ये विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.
यह भी पढ़ें: प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दोपहर के बीच अगर भूख लगे तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह स्मार्ट विकल्प चुनें. चिप्स और नमकीन की जगह भुने हुए चने खाएं. मिठाइयों और पेस्ट्री की बजाय मुट्ठी भर सूखे मेवे (बादाम, अखरोट, किशमिश) लें. क्रीमी और मीठे स्नैक्स की जगह ताजा सलाद या फल का सेवन करें. ये विकल्प न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं.
भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…