अजब-गजब

Jija-Sali Love Story: बहन ने खुद का घर तोड़ अपने पति के हाथों भरवाई बहन की मांग

दुनिया में अजब-गजब घटनाओं की कमी नहीं है लेकिन दिल्ली के इस मामले ने हर किसी को दंग कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक फैमिली कोर्ट के वकील ने एक ऐसा मामला शेयर किया है, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए. अक्सर सुना जाता है कि प्यार अंधा होता है, लेकिन यहां मामला इतना अनोखा है कि एक पत्नी ने न केवल अपने पति को तलाक दिया बल्कि अपनी छोटी बहन से उसकी शादी भी अपनी मौजूदगी में करवाई.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के एक फैमिली कोर्ट में काम करने वाले एडवोकेट संदीप वर्मा ने अपने पास आए इस केस को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया, इस शादीशुदा कपल का एक बेटा भी है. पत्नी की छोटी बहन अक्सर उनसे मिलने आती-जाती थी. शुरुआत में सामान्य बातचीत रहने के बाद जीजा और साली के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों ने छुपकर मिलना शुरू कर दिया.

पत्नी को हुआ शक

कहानी में नया मोड़ तब आया जब पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में पता चला. वैसे देखा जाए तो ऐसा कुछ सामने आने पर भयंकर लड़ाई होती है या फिर रिश्ते टूटने तक पहुंच जाता है, लेकिन यहां पत्नी न तो चिल्लाई, न विवाद किया. बल्कि अगले ही दिन अपने पति से तलाक लेने का फैसला ले लिया.

खुद करवाई पति की शादी

वहीं सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि पत्नी ने न केवल तलाक दिया, बल्कि खुद अपनी छोटी बहन को सजाकर कोर्ट लेकर आई और पति से उसकी शादी भी करवाई. एडवोकेट संदीप वर्मा ने बताया कि जब उन्होंने पत्नी से पूछा कि वह इस फैसले से खुश है या नहीं, तो उसने कहा, ‘हां, मैं बिल्कुल ठीक हूं.’

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

इस कहानी के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई और लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ ने इस पत्नी को दुनिया की सबसे समझदार और बेस्ट वाइफ कहा, वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि पहली पत्नी ने तलाक लेकर अपनी जिंदगी बचा ली.

ये भी पढ़ें: OMG: इजरायल में जमा किया जा रहा है मृत सैनिकों का स्पर्म; क्यों, कैसे? जानें हर सवाल का जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

8 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

24 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

36 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

49 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

51 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago