अजब-गजब

नौकरी छोड़ी, शादी से किया इनकार, 4 साल से गुफा में ऐसी जिंदगी जी रहा ये शख्स, जानें क्या है वजह

35 साल के एक शख्स ने पहले शादी करने से इनकार कर दिया और फिर बाद में नौकरी से इस्तीफा देकर गुफा में रहने चला गया. चीन का 35 साल का शख्स नौकरी और विवाह जैसी अवधारणा को बेकार मानता हैं. वह चार वर्षों से गुफा में रह रहा है. दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के मिन हेंगकाई कस्बे में स्थित एक एयरकंडीशन गुफा को वह अपना घर कहता है.

नौकरी करना लगता है बेमतलब

मीन नाम के शख्स ने कहा कि उसे नौकरी करना निरर्थक लगता है. इससे पहले उसने कर्ज चुकाने के लिए दिन में 10 घंटे काम किया है, और अभी भी बैंक और ऋण देने वाली कंपनी का 300,000 युवान अमरीकी डॉलर में बकाया है. मीन ने ऋण चुकाने की उम्मीद छोड़ दी है उन्होंने कहा उनके रिश्तेदारों ने उनकी जमीन बेच दी है जिसका उपयोग बकाया चुकाने में लिया जा सकता है.

50 स्क्वायर मीटर की गुफा में रह रहा शख्स

मीन ने 50 वर्ग मीटर की गुफा में अपना घर बनाने के लिए 40,000 युआन (6,000 अमेरिकी डॉलर) खर्च किए हैं. मिन हर रोज सुबह 8 बजे उठता है, पूरा दिन पढ़ने, घूमने और खेत पर काम करने में बिताता है. वह रात 10 बजे सोता है और ज़्यादातर अपनी उगाई हुई सब्जियां खाता है.

गुफा का नाम ब्लैक होल रखा

मीन ने गुफा का नाम ब्लॉक होल रखा है, ताकि यह संकेत मिल सके कि यह उनका पूरा ब्रह्मांड है. मीन ने कहा कि वह खुद को गलत अहसास नहीं कराना चाहते हं. मीन का कहना है कि उसने शादी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह इसे समय की बर्बादी मानते हैं.

इस वजह से शादी से किया इनकार

उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार मिलने की संभावना बहुत कम है. मैं इतनी दुर्लभ चीज के लिए इतनी मेहनत क्यों करना चाहूंगा? अब मीन की इस कहानी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. चीनी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कहा कि मीन का मतलब तांग पिंग है , जो एक चीनी शब्द है.

ये भी पढे: भारत से 6600KM दूर खुदाई में मिलीं 2300 साल से भी पुरानी तलवारें, छपा है स्वास्तिक; यह यूरोप की सबसे दुर्लभ पुरातात्विक खोज

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

56 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago