अजब-गजब

हनीमून पर ‘कबाब में हड्डी’ बना ससुराल: पति की जिद ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता घर, तंग आकर पत्नी पहुंची कोर्ट

शादी के बाद हर नए जोड़े की ख्वाहिश होती है कि वे हनीमून पर जाएं और एक-दूसरे के साथ कुछ सुकून के पल बिताएं. लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक जनाब अपनी नई-नवेली दुल्हन को हनीमून पर अकेले ले जाने के बजाय अपने पूरे कुनबे और रिश्तेदारों को ही साथ लेकर ‘नैनीताल’ पहुंच गए. पतिदेव का ये अनोखा फैसला बीवी को ऐसा नागवार गुजरा कि शादी के महज एक साल के भीतर ही ये पवित्र रिश्ता अब सीधे टूटने की कगार पर आ खड़ा हुआ है.

‘कबाब में हड्डी’ बना परिवार

ये दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां की रहने वाली एक युवती की शादी करीब एक साल पहले दिल्ली के रहने वाले एक युवक से बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी. शादी के बाद जब दोनों के घूमने जाने की बात आई, तो पति ने नैनीताल जाने का प्लान बनाया. पत्नी बेहद खुश थी कि उसे पति के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन उसकी ये खुशी तब काफूर हो गई जब उसने देखा कि पति के साथ पूरा ससुराल और उनके रिश्तेदार भी बैग पैक करके गाड़ी में बैठ चुके हैं. एकांत की उम्मीद लगाए बैठी पत्नी को हनीमून पर पूरे खानदान की यह मौजूदगी बेहद अखर गई. वहां से लौटने के बाद से ही दोनों के बीच इस बात को लेकर आए दिन झगड़े होने लगे.

दुबई टूर पर फिर छिड़ा महासंग्राम

लगातार होते विवादों के बीच इस जोड़े ने अपने बिगड़ते रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा. इस बार दोनों ने ‘दुबई टूर’ की तैयारी शुरू की. पत्नी को पूरी उम्मीद थी कि इस बार तो कम से कम वे दोनों अकेले ही विदेश यात्रा पर जाएंगे और पुरानी कड़वाहट खत्म हो जाएगी. मगर पति अपनी पुरानी आदत से बाज नहीं आया और उसने इस बार भी जिद पकड़ ली कि पूरा खानदान साथ में ही दुबई जाएगा.

पत्नी ने जब प्राइवेसी का हवाला देकर इसका कड़ा विरोध किया, तो बात अहंकार की लड़ाई में बदल गई और मामला थाने तक जा पहुंचा. पुलिस ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो इस मामले को अंतिम सुलह के लिए पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया.

काउंसलिंग भी फेल, अब अलग होने की तैयारी

परिवार परामर्श केंद्र में इस बिखरती गृहस्थी को बचाने के लिए अब तक तीन दौर की लंबी काउंसलिंग हो चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा. पत्नी का साफ कहना है कि वह बार-बार अपनी खुशियों और निजी स्पेस से समझौता नहीं कर सकती, वहीं पति भी झुकने को तैयार नहीं है. दोनों पक्षों के अड़ियल रुख को देखते हुए अब इस जोड़े ने कानूनी रूप से तलाक लेने का मन बना लिया है. केंद्र की प्रभारी आदेश कौर ने बताया कि दोनों को समझाने की आखिरी कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन फिलहाल दोनों ही अलग होने की जिद पर अड़े हैं.

ये भी पढ़ें: शख्स को जान से ज्यादा प्यारी थी कार की खिड़की? खौफनाक हादसे के बाद की ये हरकत देख खौल उठेगा खून; देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

9 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

21 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

45 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago