Delhi Crime News: दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में हुई महिला प्रोफेसर की हत्या का राज अब खुल चुका है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. यह कपल मृतक प्रोफेसर का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
कौन थीं प्रोफेसर?
45 वर्षीय डॉ. देबोस्मिता पॉल दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. उनकी नियुक्ति साल 2023 में हुई थी. वह 2022 से पति से अलग रह रही थीं और बहन देवरती पॉल के फ्लैट में अकेली रहती थीं.
घटना का पता कैसे चला?
4 जून को जब देबोस्मिता ने बहन के फोन का जवाब नहीं दिया, तो देवरती को शक हुआ. फ्लैट पर पहुंचने पर बाहर से ताला बंद मिला. ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने बहन का खून से लथपथ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला
डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि हत्या की जड़ें कोलकाता के पुश्तैनी मकान से जुड़ी हैं. आरोपी कपल उसी घर में किराएदार था और लंबे समय से उसे खरीदना चाहता था. परिवार के बाकी सदस्य बेचने को तैयार थे, लेकिन देबोस्मिता ने साफ इंकार कर दिया था.
हत्या की साजिश
कपल ने कई बार प्रोफेसर को मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा. इसके बाद उन्होंने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई. आरोपी कोलकाता से दिल्ली आए और फ्लैट में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद बाहर से ताला लगाकर वे वापस कोलकाता लौट गए.
ये भी पढ़ें-661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार किया. फिलहाल उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



