अजब-गजब

मध्य प्रदेश की अनोखी प्रेम कहानी, खूबसूरत भाभी को लेकर भागी ननद, चैट देख पति के उडे़ होश

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ननद अपनी ही भाभी की खूबसुरती पर फिदा हो गई. जिसके बाद दोनों अपने घर-परिवार को छोड़कर फरार हो गई. यहां तक शादीशुदा महिला ने अपने पांच साल के बेटे को भी छोड़ दिया. मामले का पता चलते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.

7 साल पहले हुई थी लव मैरीज

जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन इलाके के रहने वाले आशुतोष की शादी करीब सात साल पहले संध्या नाम की महिला से हुई थी. दोनों की लव मैरिज थी और उनका एक पांच साल का बेटा भी है. परिवार कुछ समय पहले बच्चे की पढ़ाई के लिए जबलपुर शिफ्ट हुआ था.

वहीं, आशुतोष की ममेरी बहन यानी पत्नी की ननद मानसी अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी. दोनों में खूब बात होने लगी और अक्सर दोनों साथ में ही बाजार जाने लगे. ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई. लेकिन आशुतोष को कभी भी इस बात का शक नहीं हुआ क्योंकि यह एक पारिवारिक रिश्ता था.

पत्नी पहले भी हुई थी लापता

12 अगस्त को अचानक संध्या घर से लापता हो गई. अगले दिन वह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिलीं और कुछ समय पति और बेटे के साथ रहीं, लेकिन अगले दिन 22 अगस्त को वह फिर से घर से बाहर गई और इस बार लौटकर नहीं आई.

ये भी पढ़ें: पति की लाश को बनाया ‘खाद’, अब उगा रही हैं पौधे; सरकार ले आई Human Composting पर कानून

इससे परेशान होकर पति को पत्नी का पुराना फोन मिला जिसो वो घर पर ही छोड़ गई थी. जब पति ने फोन को उसने कुछ ऐसा देखा जिससे उसके होश उड़ गए. फोन में उसे ननद मानसी के साथ उनकी रोमांटिक चैट मिली. ये सब देखने के बाद उसे पूरी कहानी समझ आई कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनो एक साथ भाग गई हैं.

पुलिस को मिला तकनीकी सुराग

मामले की जानकारी पता चलने पर आशुतोष ने घमापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पत्नी मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गई है, जिससे लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, पुलिस को कुछ तकनीकी सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लापता महिला की तलाश की जा रही है.

यह अजीबोगरीब मामला अब पूरे जबलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

20 minutes ago

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

40 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

53 minutes ago