घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. पुलिस द्वारा शिकायत पर सुनवाई न करने और आरोपी युवक की धमकियों से आहत होकर युवती के चाचा लक्ष्मीनारायण ने आत्महत्या कर ली.
जन्मदिन की पार्टी में जाने निकला 19 साल का रिशु, जामण नदी किनारे मिला क्षत-विक्षत शव; गला रेतकर की गई हत्या
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका शव बाजना रोड स्थित जामण नदी के पास मिला, जहां उसके गले और पेट पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले.युवक दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था. परिजनों ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर विकसित करने की योजना को लेकर अहम निर्देश दिए हैं. भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना समेत पांच रूटों पर 1,398 किलोमीटर के फोरलेन एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हैं, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने की 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग.
कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन
Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल न होने के कारण गर्भवती महिला को परिजनों ने उफनती नदी झोली में बैठकर पार कराई.
ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले शातिर आरोपी को पकड़ा, 34 बैग और 8.26 लाख रुपये का सामान बरामद.
पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.
ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है.
ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सड़क पर टमाटर बिखरते ही लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई.
करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो में 374 नगरीय निकायों में 1,134 करोड़ रुपये की खरीदी के दौरान कथित अनियमितताओं का खुलासा हुआ है.







