दुनिया

“बीबी को पीस पसंद है…” नेतन्याहू से मुलाकात से पहले ये क्या बोल गए ट्रंप? क्यों दुनिया भर में इस मुलाकात की हो रही चर्चा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और गाजा युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे. उनका दावा है कि गाजा युद्ध अब अपने आखिरी चरण में है.

ट्रंप का दावा

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वे नेतन्याहू के साथ डील करेंगे. उन्होंने बताया कि हमास और अरब देशों से भी बातचीत होगी. सभी पक्ष मिलकर शांति बहाल करेंगे. ट्रंप ने कहा- “अरब देश इस मुद्दे पर गंभीरता से बात कर रहे हैं। हमास भी उनके साथ जुड़ सकता है. इजरायल भी शांति चाहता है और नेतन्याहू भी यही चाहते हैं.”

मिडिल ईस्ट में शांति की योजना

ट्रंप ने एक्सिओस न्यूज से कहा कि अगर यह योजना सफल हुई तो न केवल इजरायल बल्कि पूरा मिडिल ईस्ट बदल जाएगा. उन्होंने इसे ऐतिहासिक मौका बताया. ट्रंप के अनुसार, “यह क्षेत्र में शांति स्थापित करने का पहला अवसर है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए सबको साथ आना होगा.”

ये भी पढ़ें: नेपाल में बड़ा एक्शन: ओली सहित 5 नेताओं पर लटकी ‘तलवार’, देउबा का पासपोर्ट रद्द

नेतन्याहू का रुख

हाल ही में नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने साफ कहा था कि हमास को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. साथ ही फिलिस्तीन को ब्लॉक करने की चेतावनी भी दी थी.

व्हाइट हाउस दौरा

जनवरी में ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद नेतन्याहू चौथी बार व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं. ट्रंप इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में जुटे हैं. उन्होंने इजरायल को यह भी चेताया कि वेस्ट बैंक पर कब्जा न करे. ट्रंप और नेतन्याहू की होने वाली मुलाकात मिडिल ईस्ट की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं की बातचीत से शांति बहाल होने की उम्मीदें जग गई हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

4 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

16 minutes ago