अजब-गजब

गड्ढे ने रोका यमराज का रास्ता: श्मशान जा रही थी एम्बुलेंस, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि जिंदा हो गया मृत शख्स

Ajab Gajab News: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद हैरान कर देने वाली और चमत्कारिक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई अचंभित है. यहां एक व्यक्ति, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया जा चुका था और परिजन जिनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, वे अचानक रास्ते में जिंदा हो गए. इस घटना की चर्चा इस वक्त पूरे इलाके में जोरों पर है और हर कोई इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की गीता नगर गली नंबर 5 के रहने वाले साईं राम का स्वास्थ्य अचानक बहुत अधिक बिगड़ गया था. डॉक्टरों ने उनके गुर्दे फेल होने और दो बार दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर उन्हें मृत घोषित कर दिया था. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्होंने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं. अंतिम यात्रा के लिए परिजनों ने मुक्तिधाम सेवा समिति से एंबुलेंस और वाहन की बुकिंग भी करवा ली थी.

गड्ढे के एक झटके से लौटी सांसें

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे शव को लेकर श्मशान घाट की तरफ जा रहे थे. जब यह एंबुलेंस श्यामपुर रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी रास्ते में अचानक गाड़ी का पहिया सड़क के एक गहरे गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में गाड़ी के जाते ही एक तेज और जोरदार झटका लगा.

कहा जा रहा है कि जैसे ही वह झटका लगा, मृत घोषित किए जा चुके साईं राम ने अचानक अपनी आंखें खोल दीं और उनकी बंद सांसें दोबारा चल पड़ीं. मुक्तिधाम सेवा समिति के पंकज गुप्ता ने इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर के वक्त उनके पास अंतिम संस्कार के वाहन की बुकिंग आई थी, जिसे उन्होंने तय कर दिया था.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ‘शोले’ स्टाइल में 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, 3 दिन तक जमाये रहा डेरा, वीडियो हुई वायरल

एम्स में चल रहा है इलाज

दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने दोबारा फोन करके वाहन की बुकिंग रद्द करने को कहा. जब उनसे वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के गड्ढे में पड़ने और लगे झटके से साईं राम की सांसें वापस लौट आई हैं. इसके बाद तुरंत उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है. हालांकि, इस अजीबोगरीब घटना के सामने आने के बाद कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ मेडिकल लापरवाही और डॉक्टरों की शुरुआती जांच पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

10 minutes ago

भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…

32 minutes ago

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

51 minutes ago