Ajab Gajab: जब हम किसी देश की कल्पना करते हैं, तो हमारे दिमाग में बड़ी आबादी, ऊंची इमारतें, ट्रैफिक, बाजार और यातायात के साधन जैसे रेल, हवाई जहाज या जहाज आ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां ये सब कुछ नहीं है? यह देश इतना छोटा है कि किसी मोहल्ले से भी कम लोग वहां रहते हैं. न कोई बाजार, न कोई मकान, और न ही कोई सड़क. तो फिर सवाल यह उठता है कि यह देश है कौन सा और लोग वहां कैसे रहते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में.
अक्सर लोग सोचते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी है. लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. दुनिया का सबसे छोटा देश प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड है. यह देश इंग्लैंड के सफोल्क (Suffolk) तट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में स्थित है. दरअसल, यह एक पुराना समुद्री किला है जो दूसरे विश्व युद्ध के समय बनाया गया था.
ब्रिटेन ने इस समुद्री किले को जर्मन हमलों से बचाव के लिए बनाया था. युद्ध के बाद इसे खाली छोड़ दिया गया. फिर 1967 में एक शख्स रॉय बेट्स ने इस जगह पर कब्जा कर इसे आज़ाद देश घोषित कर दिया. रॉय बेट्स ने खुद को ‘प्रिंस ऑफ सीलैंड’ घोषित कर दिया. उनके निधन के बाद अब उनके बेटे माइकल बेट्स यहां का शासक है.
सीलैंड एक माइक्रोनेशन है. माइक्रोनेशन वे छोटे इलाके होते हैं जिन्हें किसी देश की आधिकारिक मान्यता नहीं मिलती. फिर भी वहां की अपनी सरकार, झंडा और मुद्रा होती है. सीलैंड का कुल क्षेत्रफल सिर्फ 0.25 वर्ग किलोमीटर (250 मीटर) है. यह एक प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है जो समुद्र के बीच दो खंभों पर खड़ा है. इसे ‘रफ्स टॉवर’ (Roughs Tower) के नाम से भी जाना जाता है.
इस देश की जनसंख्या सिर्फ 27 है. यहां कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं है. सीलैंड एक राजशाही के तौर पर चलता है. इसका खुद का झंडा, पासपोर्ट, सिक्के और यहां तक कि अपनी सेना भी है. सीलैंड में आम देशों की तरह सुविधाएं नहीं हैं. कोई सड़क नहीं, दुकानें नहीं और न ही भीड़भाड़.
यहां की जिंदगी सादगी से भरी है और सुरक्षा के साथ-साथ शांति भी यहां की पहचान है. सीलैंड भले ही आधिकारिक रूप से एक देश न माना जाए, लेकिन इसकी अनोखी पहचान और दिलचस्प इतिहास इसे खास बनाते हैं. अगर आप भीड़ से दूर, शांति और रहस्य से भरी जगह की तलाश में हैं, तो सीलैंड जरूर जाए.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…