अजब-गजब

सात कुत्तों को ट्रक में मूंदकर 17 किलोमीटर दूर ले गए चोर, फिर जो हुआ… उनका VIDEO दुनिया भर में वायरल हो गया

China Dogs Escape: सोशल मीडिया पर 7 कुत्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वे कुत्‍ते हैं, जिन्‍हें चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत झीलिन में एक गाँव से चोर ट्रक में बंद करके उठा ले गए थे. हालांकि, किसी तरह कुत्‍तों ने कैद से भाग निकलने का रास्ता निकाल लिया.

कैद से भागे सात कुत्तों को एक राहगीर ने देखा तो उनका वीडियो बना लिया. सातों कुत्ते हाईवे पर एक लाइन में चल रहे थे. आगे एक कोरगी था, जो बार-बार पीछे मुड़कर देखता था कि कोई साथी पीछे न छूट जाए. बीच में एक जख्मी जर्मन शेफर्ड था, जिसे बाकी कुत्ते घेरकर चल रहे थे, ताकि उसे कोई नुकसान न हो.

वीडियो में स्‍पष्‍ट दिख रहा है कि वे कुत्‍ते तेज रफ्तार वाली गाड़ियों के बीच सड़क किनारे सावधानी से आगे बढ़ रहे थे. राहगीर ने बताया कि वे सात कुत्ते चोरों की गिरफ्त में आ गए थे. चोर उन्हें कुत्ते के मांस की दुकान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे. वे कुत्ते ट्रक में बंद थे, लेकिन वे चंगुल से छूटे और फिर उनका दल सड़क पर साथ-साथ चला.

कैद से भागे 7 कुत्तों की अनोखी वापसी

ये कुत्‍ते गाँव से लगभग 17 किलोमीटर दूर हाईवे पर पहली बार दिखे. उसके बाद वे खेतों और मैदानों से होते हुए घर की ओर बढ़े. सारे कुत्ते एक ही गाँव के थे और पहले भी साथ घूमते थे, इसलिए वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ रहे थे. स्वयंसेवकों और पशु आश्रय केंद्र के लोग भी ड्रोन की मदद से उनकी निगरानी कर रहे थे.

घर लौटे तो कुत्‍तों के मालिक खुश हुए

19 मार्च तक सातों कुत्ते सुरक्षित अपने घर पहुँच गए. वे तीन अलग-अलग परिवारों के थे. एक मालिक ने कहा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि वे वापस आ गए और मांस के लिए नहीं कटे.” दूसरे मालिक ने कोरगी की तारीफ की कि वह बहुत समझदार है, जो रास्ता ढूंढकर लौट आया.

23 करोड़ से ज्यादा बार दिखा वीडियो

यह वीडियो डोयिन पर पोस्ट हुआ और तेजी से वायरल हो गया. अब तक 23 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे फिल्म ‘होमवर्ड बाउंड’ की असली कहानी बता रहे हैं. कई यूजर्स ने आँखों में आँसू आ जाने की बात कही. इस घटना से चीन में जानवरों की रक्षा के लिए मजबूत कानून बनाने की माँग भी तेज हो गई है.

कुत्तों की जोट ने लोगों का दिल छू लिया

यह वीडियो दिखाती है कि जानवर भी एक-दूसरे का साथ कैसे निभाते हैं. मुश्किल वक्त में वे एकजुट रहे और घर लौट आए. सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कुत्तों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: सत्ता की सनक या हैवानियत? 100 बेगुनाह कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

5 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

18 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

49 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago