अजब-गजब

यौन संबंध बनाने के लिए… स्पर्म डोनेट कर बना 180 बच्चों का पिता, फिर भी अकेला है ये शख्स, जानें वजह

Sperm Donar: ब्रिटेन का एक शख्स स्पर्म डोनेट कर 180 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है. हालांकि इस शख्स की अपनी अलग परेशानी है. लोगों को लगता है कि स्पर्म डोनेट के बहाने यह शख्स महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा को पूरा करता है. अब इस शख्स ने अपनी परेशानियों पर खुलकर बात की है.

180 बच्चों का बाप बना ये शख्स

52 साल के इस शख्स का कहना है कि 180 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है. लेकिन वह खुद प्यार के लिए तरस रहा है. इस व्यक्ति का कहना है कि महिलाओं को गर्भवती होने में मदद करने में उसने कई कीमत चुकाएं हैं. चाहे उसके लव लाइफ की बात हो या फिर शादीशुदा जीवन के बारे में. शक्स स्पर्म डोनेशन के साथ-साथ कई तरीकों का उपयोग कर 13 वर्षों से स्पर्म डोनेट कर रहा है.

‘सेक्स के लिए ये सब नहीं करता’

शख्स का कहना है कि मुझे तब बहुत दुख होता है जब लोग मुझे यह कहते हैं कि मैं सेक्स के लिए ये सब करता हूं. ऐसा बिल्कुल नहीं है, अगर किसी को बहुत अधिक सेक्स चाहिए तो उसे शादी कर लेनी चाहिए या गर्लफ्रेंड बना लेनी चाहिए. मैं महिलाओं से महीने में केवल एक या दो बार ही मिलता हूं.

ये भी पढ़ें:अजीब बीमारी होने की वजह से शख्स परेशान, कहा- ‘बचपन से डराती हैं मेरी उंगलियां’, हैरान हुए डॉक्टर

‘मुझे तो प्यार भी नहीं मिला’

शख्स ने कहा कि मैं किसी महिला से केवल 1 या 2 बार मिलता हूं, इसके बाद वह गर्भवती हो जाती हैं. इसके बाद हमारा मिलना बंद हो जाता है. अगर उन्हें दूसरे बच्चे की जरूरत होती है तभी हमारी बातचीत होती है. स्पर्म डोनेट करने वाले इस शख्स ने कहा कि मुझे तो प्यार भी नहीं मिला. शख्स ने आगे कहा कि मैं किसी महिला से केवल 1 या 2 बार मिलता हूं, इसके बाद वह गर्भवती हो जाती हैं. अगर उन्हें दूसरे बच्चे की जरूरत होती है तभी हमारी बातचीत होती है. स्पर्म डोनेट करने वाले इस शख्स ने कहा कि मुझे तो प्यार भी नहीं मिला. इस शख्स का कहना है कि कभी-कभी मुझे सेक्स नहीं बल्कि सिर्फ गले मिलने वाला चाहिए होता है.

पार्टनर की तलाश जारी

इस शख्स ने बताया कि कुछ लोगों के लिए गर्भावस्था सबसे अच्छा होता है लेकिन कुछ ऐसे रिश्ते में हैं उन्हें लगता है कि इससे उनके बीच परेशानी आ सकती है तो वब कृत्रिम गर्भाधान करना पसंद करते हैं. इस शख्स मे दावा किया है कि उसने कई ऐसी महिलाओं को अपना स्पर्म भेजा है जिन्हें वह जानता तक नहीं है. शख्स ने आगे कहा कि उसे इस बात का दुख है कि कई बच्चों का बाप बनने के बाद भी उसे अभी तक कोई जीवनसाथी नहीं मिला है. ‘उसका कहना है कि मैं अभी भी अपने पार्टनर की तलाश कर रहा हूं और उम्मीद है कि कोई ऐसी मिलेगी जो मुझे ऐसे ही स्वीकार करेगा, जैसा मैं हूं’.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

3 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

33 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

34 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

34 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

34 minutes ago