देश

न किसी खेमे का दबाव, न किसी की शर्त… 2026 में मोदी की कूटनीति से दुनिया में मजबूत हुई भारत की पहचान

PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में दुनिया कई मोर्चों पर उथल-पुथल से गुजरती रही. कहीं युद्ध ने हालात बिगाड़े, तो कहीं बड़ी ताकतों के बीच तनाव और टकराव बढ़ा. अमेरिका और रूस के बीच खींचतान के साथ वैश्विक शक्ति संतुलन भी बदलता नजर आया. ऐसे माहौल में भारत ने अपनी विदेश नीति को लेकर एक बात साफ रखी – उसके फैसले किसी दूसरे देश के दबाव में नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस साल भी किसी एक वैश्विक खेमे का हिस्सा बनने से दूरी बनाए रखी. एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की कोशिश हुई, तो दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पुरानी रणनीतिक साझेदारी भी कायम रही. यही भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी खासियत रही कि उसने दोनों बड़ी शक्तियों के साथ अपने रिश्तों को अलग-अलग मुद्दों पर आगे बढ़ाया और किसी एक के दबाव में दूसरे से दूरी नहीं बनाई.

ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार मामले पर पीएम मोदी सख्त

हालांकि, भारत-अमेरिका संबंधों में चुनौतियां कम नहीं हैं. युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कर रहे अमेर‍िका की तरफ से भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर दबाव और व्यापार शुल्क जैसे मुद्दे उठाए जाते रहे हैं. वाशिंगटन चाहता है कि भारत उसके रणनीतिक और आर्थिक हितों के अनुरूप फैसले ले, लेकिन भारत की व‍िदेश नीत‍ि ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार से जुड़े फैसले भारत की अपनी जरूरतों के आधार पर होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति और भारत की मजबूत नीत‍ि का एक पहलू यह है क‍ि इन तमाम चुनौत‍ियों के बाद भी देश ने अमेरिका के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को कमजोर नहीं होने दिया. नतीजा अमेर‍िका को तेल खरीद के अपने फैसले पर पीछे हटना पड़ा. भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा क‍ि संघर्षों का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति से निकलना चाहिए.

‘क्वाड’ सम्मेलन में पीएम मोदी का डंका

नवंबर में ही फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोज‍ित ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में एक बार फ‍िर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई. क्वाड के मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि मतभेदों के बावजूद दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग के लिए साथ काम करने को तैयार हैं.

इससे पहले जून में फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की. दोनों देशों के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर हुई प्रगति पर भी चर्चा हुई थी.

भारत के लिए अमेरिका एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है. रक्षा तकनीक, आधुनिक हथियार, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अमेरिकी सहयोग की अहमियत है. इसके बावजूद भारत ने अपने पुराने साझेदारों से संबंध खत्म करने का रास्ता नहीं चुना है.

रूस के साथ संवाद और व्यापार जारी

भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पुरानी रणनीतिक साझेदारी को भी ब‍िना क‍िसी दबाव के आगे बढ़ा रहा है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए और दूसरे देशों से भी रूस के साथ आर्थिक सहयोग सीमित करने की अपेक्षा की. लेकिन भारत ने इस मामले में अपनी अलग नीति अपनाई. भारत ने रूस के साथ संवाद और व्यापार जारी रखा, साथ ही यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की आवश्यकता पर भी लगातार जोर दिया.

सितंबर में नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की. इस बैठक में पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्षों पर भी चर्चा हुई. इन संघर्षों का असर समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में भारत की भूमिका निभाने की तत्परता भी दोहराई.

भारत और रूस लंबे समय से रहे हैं साझेदार

रूस लंबे समय से भारत का एक प्रमुख रक्षा साझेदार रहा है. भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण हथियार और रक्षा प्रणालियां रूसी तकनीक पर आधारित हैं. इसके अलावा, कच्चे तेल की खरीद ने भी दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दी है. भारत ने कभी रूस के साथ अपने संबंधों को इस शर्त पर आगे नहीं बढ़ाया कि उसे यूक्रेन युद्ध पर चुप रहना होगा. भारत ने कई मौकों पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से सीधे बातचीत में युद्ध समाप्त करने और शांति का रास्ता अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें- कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

भारत आज एक तरफ क्वाड में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ काम कर रहा है, तो दूसरी तरफ ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन जैसे मंचों पर रूस और चीन के साथ भी बैठता है. इसका उद्देश्य किसी एक वैश्विक शक्ति के प्रभाव में आना नहीं, बल्कि अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल भारत के आर्थिक, सुरक्षा और कूटनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

21 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

35 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

3 hours ago