अजब-गजब

Ajab Gajab News: 25 सालों से जहाज पर रहने वाला ये शख्स जमीन पर सीधा चलना भूला, उतरते ही लड़खड़ाने लगते हैं कदम!

Ajab Gajab News: समुद्र की लहरों को निहारना, जहाज से सफर करना और उसकी खूबसूरती में खो जाना, ये सपना हर किसी का होता है. लोग बीच पर घंटों बिताना पसंद करते हैं और एडवेंचर के शौकीन क्रूज शिप्स की यात्रा पर निकल जाते हैं. क्रूज शिप एक तरह से तैरता हुआ होटल होता है, जहां यात्री आराम करने के साथ-साथ अलग-अलग देशों की यात्रा भी कर सकते हैं. हालांकि, लंबे समय तक शिप पर रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.

25 साल से जहाज ही है घर (Ajab Gajab News)

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मारियो सैलसीडो (Mario Salcedo) नाम के एक व्यक्ति ने पिछले 25 वर्षों से क्रूज शिप पर ही अपना जीवन बिताया है. वह क्यूबा के एक व्यापारी हैं और उन्हें “सुपर मारियो” के नाम से जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी 1000वीं क्रूज यात्रा पूरी की है. ट्रैवल मैगजीन कॉन्ड नास्ट ट्रैवलर से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में खुलासा किया.

हर साल क्रूज पर खर्च करते हैं 88 लाख रुपये

मारियो ने हाल ही में रॉयल कैरिबियन क्रूज से 5 जनवरी को मियामी से अपनी यात्रा शुरू की और पनामा-साउथ कैरिबियन तक का सफर किया. यह सफर 11 रातों का था. उनका कहना है कि वह हर साल करीब 88 लाख रुपये क्रूज यात्रा पर खर्च करते हैं और वहीं से अपना बिजनेस भी चलाते हैं. वह रोज़ाना 5 घंटे काम करते हैं, बाकी समय वह समुद्र की खूबसूरती का आनंद लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Ajab Gajab News: ठेले वाले भैया’ ने निकाला स्पेशल ऑफर, अब आप खा सकते हैं अनलिमिटेड गोलगप्पे वो भी लाइफटाइम, जानें

मैल डे डीबार्कमेंट सिंड्रोम से हुए ग्रसित (Ajab Gajab News)

लंबे समय तक क्रूज पर रहने की वजह से अब मारियो को जमीन पर सीधे चलने में परेशानी होने लगी है. द फैमिली क्रूज कंपैनियन के CEO एलेन वॉरेन के अनुसार, यह समस्या “मैल डे डीबार्कमेंट सिंड्रोम” के कारण होती है. इस स्थिति में इंसान को ऐसा महसूस होता है जैसे वह अब भी हिल रहा है भले ही वह स्थिर हो.

जमीन पर लड़खड़ाने लगते हैं पैर

जो लोग लंबे समय तक क्रूज शिप पर रहते हैं उनका शरीर जहाज के हिलने-डुलने के अनुसार ढल जाता है. इसे “सी लेग्स” कहा जाता है. जब वे ठोस जमीन पर लौटते हैं, तो उनके लिए सीधा चलना मुश्किल हो जाता है और पैर लड़खड़ाने लगते हैं. आमतौर पर यह समस्या 24 घंटों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह महीनों या सालों तक बनी रहती है.

महामारी के दौरान पहली बार जमीन पर रहे

मारियो ने बताया कि वह 1997 से लगातार क्रूज यात्रा कर रहे हैं. हालांकि, 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें मजबूरन 15 महीनों तक जमीन पर रहना पड़ा, लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए वह फिर से अपने पसंदीदा क्रूज पर लौट गए.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago