अजब-गजब

क्या है इस ताल में…अखिर क्यों यहां जाना है मना, जानिए राक्षस ताल का इतिहास

आप सभी ने कैलाश पर्वत पर स्थित मानसरोवर झील के बारे में सुना होगा. मानसरोवर झील जो सकारात्मक उर्जा का एहसास दिलाता है. लेकिन क्या आपको पता है कैलाश पर्वत पर मानसरोवर झील के नजदीक ही एक ताल है जिसका नाम राक्षस ताल है.

क्या है राक्षस ताल?

राक्षस ताल कैलाश में स्थित मानसरोवर झील के पश्चिम में स्थित है जिसकी गहराई 150 फीट है और क्षेत्र लगभग 255 वर्ग किलोमीटर के में बना हुआ है. इस ताल को राक्षसों के राजा रावण के नाम से भी जाने के कारण रावण ताल भी कहा जाता है.

कैसे बना राक्षस ताल?

हालांकी इसके निर्माण का कोइ पुख्ता सबूत तो नहीं है लेकिन इसके निर्माण से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध है. ऐसा माना जाता है कि जब रावण महादेव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या करने यहां आया था तब उसने इसका निर्माण किया था. उसने इसमें ही स्नान करके अपनी तपस्या शुरु की थी. जिसके कारण झील में नकारात्मक शक्तियों का वास हो गया.

मानसरोवर से जोड़ती है गंगा छु

राक्षस ताल और मानसरोवर झील को गंगा छु नामक एक छोटी सी नदी जोड़ती है. लेकिन जहां मानसरोवर झील के आस पास के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है वहीं, इससे महज कुछ किलोमीटर दूर स्थित राक्षस ताल नकारात्मकता और अंधेरे का प्रतीक बना हुआ है. ये भी माना जाता है कि गंगा छु नदी को ऋशियों द्वारा बनाया गया था ताकी उसमें मानसरोवर का शुद्ध और पवित्र पानी मिल सके.

मानसरोवर से कैसे अलग है ये ताल?

हालांकी मानसरोवर झील एवं राक्षस ताल एक ही वातावरण और एक जैसी ऊंचाई पर है लेकिन, दोनों की प्रवत्ति एक दुसरे के एकदम विपरीत है. अभी तक इसके पीछे का रहस्य सुलझ नहीं पाया है. यहां तक विज्ञान भी इसकी गुत्थी को सुलझा नहीं पाया है.

जहां मानसरोवर का पानी पवित्र और शुद्ध माना जाता है वहीं राक्षस ताल के आस पास भी जाना लोगों के लिए निषेध है. मानसरोवर एक मीठे पानी वाला झील है पर एक दुसरे से जुड़े होने के बावजूद राक्षस ताल का पानी खारा एवं अशुद्ध है. जहां मानसरोवर मछलियों और वनस्पतियों से भरी हुई है वहीं राक्षस ताल में इनका कोई नामो-निशान तक नहीं है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago