देश

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: सूचनाओं की तेज रफ्तार, बढ़ते शोर और बदलते दौर की चुनौतियों के बीच ‘सुर्खियों से परे: आंतरिक शोर से आंतरिक स्पष्टता की ओर’ विषय पर तीन दिवसीय मीडिया रिट्रीट का शुभारम्भ ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि, भारत एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में आने से मन का शोर समाप्त होता है और संगत का गहरा असर पड़ता है.

उन्होंने कहा,

बाहर की आग को तो आसानी से बुझाया जा सकता है, लेकिन भीतर की आग को बुझाने के लिए आध्यात्मिकता की जरूरत है. जिस प्रकार नदियों का शोर सागर में जाकर ही थमता है, ठीक उसी प्रकार मन का शोर भी ईश्वर से जुड़ने से ही थम सकता है.

ज्ञान भीतर से होता है आलोकित- सीएमडी उपेन्द्र राय

सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा कि स्थूल नेत्रों से परे भी एक ऐसी दुनिया है जो दिखाई नहीं देती, लेकिन उसका अस्तित्व है. ज्ञान भीतर से ही आलोकित होता है, जरूरत है उसे गहराई से महसूस करने की. उन्होंने कहा कि जीवन में कई मुश्किलें अधिक बोलने से पैदा होती हैं. मीडिया में ऊंची आवाज के बजाय शालीनता से अपनी बात रखने का प्रभाव अधिक पड़ता है. उनके अनुसार, पत्रकारिता के लिए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिकता सबसे अहम है.

ओआरसी में मीडिया रिट्रीट का दीप प्रज्वलित का शुभारम्भ करते हुए राजयोगिनी आशा दीदी, राजयोगिनी शुक्ला दीदी, बीके सरला आनंद, भारत एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय, बीके कमलेश, बीके कोमल, इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट के निदेशक ध्रुव ज्योति पति एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौहान.

ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने कहा कि मीडिया को बाहर की दुनिया से कहीं अधिक अपने भीतर की दुनिया को महसूस करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हम सबसे मिलते रहते हैं, लेकिन स्वयं से नहीं मिलते, जबकि आध्यात्मिकता हमें स्वयं से मिलाती है. विश्व के परिवर्तनशील चक्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया श्रेष्ठ पुनर्निर्माण की ओर बढ़ रही है, जिसकी शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए और मीडिया को सबके लिए उदाहरण बनना होगा.

ओआरसी में मीडिया रिट्रीट को संबोधित करते हुए उपेंद्र राय.

राजयोगिनी शुक्ला दीदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया समाज की दशा और दिशा बदलने की ताकत रखता है, लेकिन मौजूदा दौर में मूल्यों की बेहद जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसी भी बदलाव के लिए अपने अंदर की आवाज सुनना जरूरी है और आज मीडिया जिन चुनौतियों से जूझ रहा है, उनका समाधान आध्यात्मिकता में ही समाहित है.

प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभर रहा रिट्रीट सेंटर

इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट के निदेशक ध्रुव ज्योति पति ने खबरों की गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा कि ओम शांति रिट्रीट सेंटर एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है. वहीं, पीआईबी के पूर्व प्रधान महानिदेशक कुलदीप धतवालिया ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करते समय सही और गलत के बीच विवेक और बुद्धि का प्रयोग निरंतर करना चाहिए.

ओआरसी में मीडिया रिट्रीट को संबोधित करते हुए राजयोगिनी आशा दीदी.

मीडिया प्रभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीके सरला आनंद ने सामाजिक बदलाव में मीडिया की अहम भूमिका को रेखांकित किया. मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजयोगी बीके सुशांत ने प्रभाग की सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मीडिया के क्षेत्र में बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करना संस्थान का प्रमुख कार्य है.

ओआरसी में मीडिया रिट्रीट में मंचासीन वक्तागण

बीके कोमल ने दिया आध्यात्मिकता के समावेश पर जोर

इससे पूर्व माउंट आबू से आए मीडिया प्रभाग के संयोजक बीके कोमल ने स्वागत वक्तव्य में मीडिया में आध्यात्मिकता के समावेश पर जोर दिया.

ओआरसी में मीडिया रिट्रीट में उपस्थि मीडियाकर्मी एवं अन्य लोग

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारी के आध्यात्मिक रिट्रीट में पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बोले- शोर से नहीं, मौन और धैर्य से आती है असली ताकत

मुंबई से पहुंचीं बीके कमलेश ने राजयोग के अभ्यास से उपस्थित लोगों को गहन शांति का अनुभव कराया. कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ और अतिथियों का स्वागत तिलक, पटका व पौधा भेंट कर किया गया. बीके चांद ने गीत के मधुर स्वरों द्वारा सबका स्वागत किया. बीके हुसैन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया. रिट्रीट में 250 से अधिक मीडियाकर्मियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

13 minutes ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

17 minutes ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

43 minutes ago

आखिरी विदाई की तैयारी अब पहले से! दिल्ली में शुरू हुए इस अनोखे काम ने बढ़ाई धड़कनें; जानें पूरा मामला

दिल्ली स्थित नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप 'मोक्ष वॉयेज' लोगों को अपने जीवनकाल…

45 minutes ago

BHEL में करनी है नौकरी? जानें 1 दिसंबर से होने वाले आवेदन की डिटेल, सीधे होगा इंटरव्यू

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कुल 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.…

46 minutes ago

आरी के आगे भी नहीं झुका ये पनीर! सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो के पीछे क्या है असली वजह? देखें VIDEO

Hard Paneer Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें…

1 hour ago