अजब-गजब

रात में बीवी बदल लेती थी रूप, पति के साथ करती थी ऐसा… दास्तां सुन डर जाएंगे आप

यूपी के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन आपको भी बीवी से डर लगने लगेगा. इस डर के चलते यहां के एक शख्स ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर खुद को बचाने की गुहार लगाई. शख्स ने पत्नी को लेकर ऐसा दावा किया है कि आप भी हैरान हो जाएंगे.

क्या है मामला?

यह मामला यूपी के सीतापुर का है जहां एक युवक अपनी परेशानी को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम में पहुंचा. वहां उसने अधिकारियों से एक ऐसी गुहार लगाई जो चर्चा का विषय बन गई. उसने अधिकारियों से मदद मांगते हुए कहा कि मैं बहुत परेशान हूं, साहब मुझे बचा लो… मेरी बीवी रात में नागिन बनकर मुझे जान से मारने की कोशिश करती है.

एक ओर ऐसी अजब-गजब शिकायत को लेकर लोग हैरान है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है क्या? वहीं दूसरी ओर पति की शिकायत सुनकर प्रभारी अधिकारी ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

पत्नी पर लगाया आरोप

शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है और हर रात को नागिन बन उसे डसने की कोशिश करती है. शख्स की शादी थानगांव के लालपुर की नसीमुन से हुई है.

शख्स ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही रात में नागिन बनकर उसे काटने और जान से मारने की कोशिश करती है. ऐसा वो तब करती है जब पति सो रहा होता है, लेकिन उसके मंसूबों के पूरे होने से पहले ही पति की आंख खुल जाती है, जिससे पत्नी उसे मारने में नाकाम हो जाती है. मामले को लेकर एसडीएम ने जांच की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

ये पहली बार नहीं है कि कोई ऐसा मामला सामने आया हो. इसके पहले मार्च में भी ऐसा ही एक मामला आया था, जो बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा का था. यहां के एक शख्स ने ठीक ऐसा ही दावा किया था कि उसकी पत्नी रात में नागिन में बदलकर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगी थी.

ये भी पढ़ें: Crocodiles city जहाँ इंसान और मगरमच्छ साथ रहते हैं

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

52 seconds ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

1 minute ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

13 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

18 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

21 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

56 minutes ago