देश

रावलपिंडी चिकन टिक्का से लेकर बहावलपुर नान तक… इंडियन एयरफोर्स के डिनर मेन्यू में दिखा अनोखा अंदाज, जला-भुना पाक

भारतीय वायुसेना ने अपने 93वें वायुसेना दिवस के अवसर पर डिनर मेन्यू में एक अनोखा और चौंकाने वाला अंदाज पेश किया. इस मेन्यू में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ठिकानों और एयरबेस पर किए गए हमलों की झलक देखी जा सकती है. दरअसल, मेन्यू में व्यंजनों के नाम उन जगहों के नाम पर रखे गए, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन के दौरान निशाना बनाया था.

मुजफ्फराबाद कुल्फी और बहावलपुर नान

मेन्यू में शामिल कुछ खास व्यंजन हैं. रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, भोलारी पनीर मेथी मलाई, बालाकोट तिरामिसू, रफिकी रारा मटन, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, मुजफ्फराबाद कुल्फी और बहावलपुर नान शामिल है. इन सभी नामों का संबंध पाकिस्तान के उन क्षेत्रों और ठिकानों से है, जिन पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया था.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पास स्थित एयरबेस, आतंकवादी शिविर और लश्कर के ठिकानों को सटीक हवाई हमलों से तबाह किया था. भोलारी एयरबेस और मुरीदके में स्थित आतंकवादी शिविर इस हमले में पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए. इन हमलों का मकसद आतंकवाद के नेटवर्क को कमजोर करना और भारत की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था.

सोशल मीडिया पर शेयर हुआ मेन्यू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह डिनर मेन्यू तेजी से वायरल हो गया है. कई पूर्व सैन्य अधिकारी, पत्रकार और राजनीतिक हस्तियां इसे साझा कर रही हैं. यह मेन्यू न केवल भारतीय वायुसेना की ताकत दिखाता है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक भी बन गया है.

इसके अलावा, वायुसेना दिवस से पहले आगरा के आसमान में दो विमान लॉकहीड मार्टिन सी-130जे और एंटोनोव एएन-32 – उड़ते देखे गए. इन विमानों के कॉलसाइन ‘रफीकी’ और ‘शहबाज’ थे.

इस अनोखे मेन्यू ने भारतीय वायुसेना की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता को दर्शाते हुए एक अलग ही तरीके से जश्न मनाने का तरीका पेश किया. भारतीय वायुसेना ने इस मौके पर अपने जवानों की वीरता और देशभक्ति को सम्मान देने के साथ अपने मिशनों की सफलता को भी रचनात्मक तरीके से दर्शाया.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी-स्टार्मर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ब्रिटेन में बनेंगी बॉलीवुड फिल्में, भारत में खुलेंगे यूनिवर्सिटी कैंपस; जानें डील की पूरी डिटेल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago