अजब-गजब

सोना-चांदी सब फेल! 1 ग्राम की कीमत 244 करोड़, ये है दुनिया की सबसे महंगी चीज; जानिए कारण

Most Expensive Metal CF Californium: अक्सर हम सोने की आसमान छूती कीमतों को देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा पदार्थ भी मौजूद है जिसके सामने सोना ‘कौड़ियों’ के भाव लगता है. हम बात कर रहे हैं ‘कैलिफोर्नियम’ (Californium) की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ माना जाता है. इसकी कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सिर्फ 1 ग्राम खरीदने के लिए आपको लगभग 200 किलो सोना बेचना पड़ सकता है.

साल 19950 में हुई थी खोज

सोने या चांदी की तरह कैलिफोर्नियम खदानों से नहीं निकलता, बल्कि यह पूरी तरह से मानव निर्मित (Man-made) है. यह एक सिंथेटिक और रेडियोएक्टिव तत्व है, जिसकी खोज 1950 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई थी.

कैसे होता है तायार

बेहद जटिल और खर्चीला है. वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु रिएक्टरों के अंदर लंबे समय तक भारी तत्वों को न्यूट्रॉन रेडिएशन के संपर्क में रखकर इसे तैयार किया जाता है. यह प्रक्रिया इतनी धीमी और कठिन है कि पूरी दुनिया में इसे बनाने की क्षमता केवल कुछ ही देशों के पास है और इसका उत्पादन माइक्रोग्राम में होता है.

क्यों है इतनी ज्यादा कीमत? (Californium Price)

इसकी कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 ग्राम कैलिफोर्नियम का दाम करीब 27 मिलियन डॉलर (लगभग 244 करोड़ रुपये) है. इसकी इतनी ज्यादा कीमत इसकी वैज्ञानिक उपयोगिता के कारण है. इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर रिएक्टर को स्टार्ट करने के लिए ‘न्यूट्रॉन सोर्स’ के रूप में और मेडिकल साइंस में कुछ विशेष प्रकार के कैंसर के इलाज (न्यूट्रॉन थेरेपी) में किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Meesho बना 2025 का सबसे सफल IPO, शेयरों में जबरदस्त उछाल

‘दुर्लभता’ और ‘उपयोगिता’ असली खजाना (Californium vs Gold)

कैलिफोर्नियम की यह अकल्पनीय कीमत यह साबित करती है कि विज्ञान की दुनिया में ‘दुर्लभता’ और ‘उपयोगिता’ ही असली खजाना है. भले ही सोना आम आदमी के लिए सबसे कीमती धातु हो, लेकिन इंसानी दिमाग द्वारा लैब में तैयार किया गया यह तत्व बताता है कि ज्ञान और तकनीक की कीमत किसी भी प्राकृतिक संपत्ति से कहीं ज्यादा हो सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago