अजब-गजब

20 रुपये का पानी 50 लाख में, जानिए 24 कैरेट सोने और ‘3 देशों के पानी’ वाली बोतल का अजब-गजब रहस्य

 World Most Expensive Water: जरा सोचिए… जिस पानी की बोतल को हम और आप दुकान से 20 रुपये देकर यूं ही खरीद लेते हैं, अगर उसी पानी की 750 ML बोतल के लिए कोई 50 लाख रुपये लुटा दे, तो आप इसे क्या कहेंगे- अमीरी का शो-ऑफ या कोई जादुई पानी? दुनिया में एक ऐसी पानी की बोतल भी नीलाम हो चुकी है, जिसकी कीमत में आप एक आलीशान फ्लैट या ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीद सकते हैं!

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज ‘अक्वा डी क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो आ मोडिग्लियानी’ नाम की पानी की बोतल मार्च 2010 में 60,000 डॉलर (आज के हिसाब से करीब 50 लाख रुपये) में नीलाम हुई थी. इस 750 ML की बोतल की सबसे अजब-गजब बात यह है कि इसका बाहरी कवर 24 कैरेट सोने से बना है और इसके पानी में भी 5 ग्राम खरा सोना घुला हुआ है.

बोतल की कीमत 50 लाख रुपये तक

प्यास लगने पर 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदना एक आम बात है, लेकिन जब पानी की एक ही बोतल की कीमत 50 लाख रुपये तक पहुंच जाए, तो यह किसी अजूबे से कम नहीं लगता. साल 2010 में मेक्सिको सिटी में ‘अक्वा डी क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो आ मोडिग्लियानी’ नाम की एक अनोखी पानी की बोतल नीलाम हुई. इसकी बोली 60,000 अमेरिकी डॉलर लगी, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया.

धरती के तीन अलग-अलग कोनों से लाया गया पानी

इस अजब-गजब पानी की पहली खासियत इसका दुर्लभ ‘कॉकटेल जल’ है. महज 750 मिलीलीटर की इस बोतल में पानी धरती के तीन अलग-अलग कोनों से लाया गया था. इसमें फ्रांस के कुदरती झरने, फिजी के मनमोहक द्वीप के झरने और आइसलैंड के बर्फ से ढके ग्लेशियरों के पानी का मिश्रण किया गया था. यानी इस पानी की हर घूंट में तीन अलग-अलग महाद्वीपों का स्वाद और मिनरल्स मौजूद थे.

पूरी बोतल को 24 कैरेट शुद्ध सोने से तराशा गया

लेकिन कहानी सिर्फ पानी पर खत्म नहीं होती! असली गजब तो इसकी बोतल में छुपा है. इस 750 ML पानी की पूरी बोतल को 24 कैरेट शुद्ध सोने से तराशा गया था. इतना ही नहीं, पीने वाले के स्वास्थ्य और पानी की अल्कलाइनिटी (Alkalinity) को बढ़ाने का दावा करते हुए इसके अंदर भी 5 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोना मिलाया गया था. यानी इसे पीने वाला व्यक्ति सीधे तौर पर सोना निगल रहा था!

आजकल दुनिया के अमीर शौकीनों और सात-सितारा होटलों में ऐसा ‘लग्जरी वाटर’ एक नया ट्रेंड बन चुका है. प्यास बुझाने का यह साधारण सा जरिया अब रुतबा दिखाने का जरिया बन गया है. इटली, फ्रांस और आइसलैंड जैसे देशों के दुर्लभ जलस्रोतों से आने वाला यह पानी अब सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों के स्टेटस सिंबल का हिस्सा बन चुका है.

यह भी पढ़ें-इंसान हटे, तकनीक हारी… 55 साल से जल रहे ‘नरक के दरवाजे’ को आज तक क्यों नहीं बुझा पाया कोई?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

2 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

11 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

22 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

29 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

42 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

51 minutes ago