महाराष्ट्र के लातूर जिले में 14 वर्षीय एक लड़की ने अपने शिक्षक द्वारा मानसिक प्रताड़ना का हवाला देते हुए कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार शाम अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पीड़िता ने दावा किया है कि स्कूल के एक पुरुष शिक्षक ने उसे कक्षा में ताने मारकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…