अलीगढ़ में एक क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को हुई झड़प में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के घायल हुए छात्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. एएमयू के प्रवक्ता उमर पीरजादा ने बताया था जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी छात्र साजिद हुसैन पर शोभित सिंह नाम के छात्र ने बल्ले से कथित रूप से हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि हुसैन और शोभित सिंह एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं. हुसैन को बेहोशी की हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था.
पुलिस ने शोभित सिंह के पिता राजू सिंह द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर साजिद हुसैन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया. शोभित को साजिद के सिर पर बल्ले से वार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
JAISHANKAR SLAMS PAKISTAN AT UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क…
चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव…
Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…
Election Commission Controversy: द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संधू…
Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…