मैक्सिको में डे ऑफ द डेड मनाते समय आतिशबाजी के दौरान विस्फोट में 17 लोग घायल हो गए. ये हादसा शनिवार को मैक्सिको के खाड़ी तट क्षेत्र की हुएजुतला बस्ती में हुआ. हुएजुतला नगरपालिका सरकार के अनुसार, तेहुएटलान गांव के निवासी डे ऑफ द डेड मना रहे थे. ये 1 या 2 नवंबर को मनाया जाता है. सरकार के अनुसार, गली में आतिशबाजी के दौरान विस्फोट हो गया और वहां खड़े लोग चिंगारी की चपेट में आ गए. घायलों में 2 गर्भवती महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. 1 लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है.
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…