Bharat Express DD Free Dish

मैक्सिको में आतिशबाजी के दौरान भयंकर विस्फोट, 17 लोग घायल

मैक्सिको में डे ऑफ द डेड मनाते समय आतिशबाजी के दौरान विस्फोट में 17 लोग घायल हो गए.   ये हादसा शनिवार को मैक्सिको के खाड़ी तट क्षेत्र की हुएजुतला बस्ती में हुआ. हुएजुतला नगरपालिका सरकार के अनुसार, तेहुएटलान गांव के निवासी डे ऑफ द डेड मना रहे थे. ये 1 या  2 नवंबर को मनाया जाता है. सरकार के अनुसार, गली में आतिशबाजी के दौरान विस्फोट हो गया और वहां खड़े लोग चिंगारी की चपेट में आ गए. घायलों में 2 गर्भवती महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. 1 लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read