बिजनेस

अदाणी फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस को 100 नई गाड़ियों के लिए दिए 15 करोड़ रुपए: प्रणव अदाणी

Adani Foundation: अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने मुंबई पुलिस के वाहन बेड़े में 100 नई गाड़ियों को शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए का योगदान दिया है. यह पहल मुंबई की पुलिसिंग क्षमता और सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि यह योगदान मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में दिया गया है, जो दिन-रात शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे रहते हैं.

बहादुर महिलाओं को सलाम करते हैं- प्रणव अदाणी

उन्होंने पोस्ट में कहा, “हम खाकी वर्दी में मौजूद उन बहादुर महिलाओं और पुरुषों को सलाम करते हैं, जो मुंबई को सुरक्षित बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं.”

प्रणव अदाणी ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस के वाहन बेड़े को मजबूत बनाने में योगदान देने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है.

मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने भी अदाणी फाउंडेशन के इस योगदान की सराहना की. फाउंडेशन ने कहा कि यह सहयोग न केवल पुलिस कर्मियों के कल्याण में सहायक होगा, बल्कि मुंबई और उसके नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत करेगा.

मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि इस योगदान के सिलसिले में प्रणव अदाणी ने मुंबई पुलिस मुख्यालय का भी दौरा किया. इस दौरान पुलिस बल की आवश्यकताओं और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

पुलिस बल के समर्थन में कही ये बात

प्रणव अदाणी ने कहा कि वह उस पुलिस बल के समर्थन में अपनी छोटी-सी भूमिका निभाकर गर्व महसूस करते हैं, जो “कभी न सोने वाले शहर” मुंबई की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है.

इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में प्रणव अदाणी ने केंद्र सरकार की नई ‘समुद्र मंथन’ योजना का भी स्वागत किया था. उन्होंने कहा था कि यह योजना भारत की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता को विकसित करने, घरेलू तेल और गैस अन्वेषण को गति देने तथा देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ऊर्जा सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर रहा भारत

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ‘समुद्र मंथन’ योजना अपतटीय ऊर्जा संसाधनों के दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें- आदी फोम ने बाजार में उतारा गद्दा ब्रांड ‘स्लीपली’, 36 सालों के अनुभव के साथ स्लीप सेगमेंट में दी दस्तक

उनके अनुसार, यह पहल घरेलू अन्वेषण एवं उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में उद्योगों के बीच सहयोग को भी मजबूत करेगी और विकसित भारत के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago