देश

भारत में बने सिम कार्ड आखिर कैसे पहुंच रहे पाकिस्तान? बांग्लादेशी मास्टरमाइंड का नाम आया सामने

देश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के एक बेहद खतरनाक और शातिर जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से लेकर दिल्ली और पश्चिम बंगाल तक फैले इस नेटवर्क की कड़ियां सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, पश्चिम बंगाल एसटीएफ (STF) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने मिलकर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है.

पाकिस्तान में कैसे एक्टिव हुआ भारत का सिम?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार भारत में आम लोगों के नाम पर जारी किए गए मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान तक पहुंचाए गए. वहां बैठकर पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव्स (PIOs) ने इन भारतीय नंबरों पर व्हाट्सएप (WhatsApp) अकाउंट एक्टिवेट किए.

इन भारतीय नंबरों के जरिए पाकिस्तान में बैठे एजेंट भारत में मौजूद महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों, रणनीतिक ठिकानों और कंट्रोल रूम से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क साध रहे थे, ताकि उन्हें झांसे में लेकर संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां हासिल की जा सकें.

पश्चिम बंगाल से जारी हुए सिम

जांच एजेंसियों के हाथ मुख्य रूप से पांच ऐसे भारतीय सिम कार्ड लगे हैं, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान से हो रहा था. ये सभी सिम कार्ड पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलोंकूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर के पते पर जारी किए गए थे.

इनमें अच्छरुद्दीन, मोहम्मद शफीकुल इस्लाम, नूरनासिरुद्दीन अली, छफर अली और रोजिना बीबी जैसे स्थानीय लोगों के नाम शामिल हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये सिम कार्ड सरहद पार पाकिस्तान कैसे पहुंचे? जांच में बांग्लादेश के रंगपुर के रहने वाले अकबर हुसैन उर्फ ‘सम्राट’ का नाम सामने आया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि सिम कार्डों की यह तस्करी बांग्लादेश और नेपाल के रास्तों के जरिए पाकिस्तान तक की गई.

सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड कड़ियों को खंगाल रही हैं, ताकि भारत में छिपे इसके मददगारों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके.

यह भी पढ़ें: ‘आपका धर्म पारसी, अन्य धर्मों…’, राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे का हमला

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago