बिजनेस

अडानी ग्रुप का महाराष्ट्र में 66 अरब डॉलर का निवेश प्लान

Adani Group Investment Maharashtra: दावोस में अडानी ग्रुप ने महाराष्ट्र के लिए करीब 66 अरब डॉलर (लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की बड़ी योजना पेश की है. यह निवेश कई क्षेत्रों में किया जाएगा, जिनमें एविएशन (हवाई सेवाएं), क्लीन एनर्जी, शहरी ढांचा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं.

अडानी ग्रुप का कहना है कि यह योजना महाराष्ट्र सरकार के साथ लंबे समय की साझेदारी को दर्शाती है, जिसका मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और राज्य के निवेश माहौल को बेहतर बनाना है.

धारावी का होगा उद्धार

इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा धारावी पुनर्विकास परियोजना पर होगा. धारावी, जो भारत की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है, उसे एक योजनाबद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत इलाके में बदला जाएगा.

इसके अलावा, नवी मुंबई को एक बड़े विकास केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा. यहां हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के जरिए मुंबई क्षेत्र की हवाई क्षमता बढ़ेगी और इससे लॉजिस्टिक्स, होटल, व्यापार और कमर्शियल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा कि यह पूरा निवेश अगले 7 से 10 वर्षों में अलग-अलग सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

ये परियोजनाएं होंगी निर्मित

इस योजना में शामिल हैं-

  • 3,000 मेगावाट क्षमता वाले ग्रीन डेटा सेंटर पार्क
  • कोयला गैसीकरण परियोजनाएं
  • 8,700 मेगावाट की पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजनाएं
  • सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, जो सरकार की नीतियों के अनुरूप होंगी

तकनीक और इकोसिस्टम पर जोर

पूरी योजना में सस्टेनेबिलिटी, तकनीक और इकोसिस्टम डेवलपमेंट पर खास जोर दिया गया है, ताकि महाराष्ट्र को नवाचार और आधुनिक उद्योगों का केंद्र बनाया जा सके.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अडानी ग्रुप की इस प्रस्तुति से साफ है कि समूह भारत की वैश्विक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं के साथ निजी निवेश को जोड़ने पर जोर दे रहा है.

इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ अडानी ग्रुप महाराष्ट्र के शहरी और औद्योगिक स्वरूप को बदलने की दिशा में काम करेगा, जिससे भविष्य के लिए एक आधुनिक और टिकाऊ विकास मॉडल तैयार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago