आस्था

भारत के सबसे बड़े मंदिर में स्थापित हो रही सोने-सी चमक वाली यह 108 फीट ऊंची प्रतिमा किसकी?

BAPS Temple Delhi: भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर के प्रांगण में एक विशाल सुनहरी प्रतिमा बनाई जा रही है. यह प्रतिमा 108 फीट ऊंची है और इसकी चमक सोने जैसी है. इस प्रतिमा के दर्शन दिल्‍ली में अक्षरधाम फ्लाइओवर से भी हो सकेंगे. खास बात यह है कि प्रतिमा एक पैर पर खड़ी है और उसके दोनों हाथ ऊपर उठे हुए हैं.

यह प्रतिमा स्वामीनारायण जी (Swaminarayan Statue) के बाल्यकाल की है. बचपन में उनका नाम घनश्याम था, लेकिन घर त्यागने के बाद वे नीलकंठ वर्णी कहलाए. यह प्रतिमा उनकी किशोर अवस्था की तपस्या मुद्रा को दिखाती है. इसमें वे गहरे ध्यान में एक पैर पर खड़े हैं. यह मुद्रा नेपाल के मुक्तिनाथ तीर्थ में उनकी कठिन साधना की याद दिलाती है.

मार्च के अंत में होगा विधिवत अनावरण

इस प्रतिमा का आधार अभी बन रहा है, लेकिन ऊंचाई के कारण यह सबकी नजरों का केंद्र बन गई है. प्रतिमा का विधिवत अनावरण और पूजन 2026 के मार्च महीने के अंत में होगा. अभी सही तारीख तय नहीं हुई है. अनावरण के बाद यह दिल्ली अक्षरधाम का एक बड़ा आकर्षण बनेगी.

Swaminarayan Akshardham – New Delhi, India – Hindu Temple

स्वामीनारायण – नीलकंठ वर्णी की यात्रा

स्वामीनारायण जी का जन्म 1781 में उत्तर प्रदेश के छपिया गांव में हुआ था. मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और नीलकंठ वर्णी नाम लिया. इसके बाद उन्होंने पैदल यात्रा शुरू की, जो सात साल तक चली. इस दौरान उन्होंने करीब 12,000 किलोमीटर की दूरी तय की. वे नंगे पैर चले, जंगलों और पहाड़ों को पार किया. बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम जैसे कई तीर्थों के दर्शन किए. कई दिनों तक बिना खाना-पानी के तपस्या की.

दुनिया के कई मंदिरों में ऐसी प्रतिमाएं

स्वामीनारायण जी की प्रतिमा (Swaminarayan Statue) तप, त्याग और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है. यह उनकी उस साधना को याद करती है जो उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए की थी. इसे बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने बनवाया है. दुनिया के कई BAPS मंदिरों में ऐसी प्रतिमाएं पहले से हैं, जैसे गुजरात में 49 फीट वाली.

UAE का मंदिर दुनिया के लिए एक मिसाल, इस धरती ने इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिखा: PM मोदी की स्पीच

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

4 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

28 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

57 minutes ago