अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए. जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 364 प्रतिशत बढ़कर 2,302.3 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 496.5 करोड़ रुपए था.
कंपनी का स्टैंडअलोन पीएटी (कर के बाद मुनाफा) करीब तीन गुना बढ़कर 1,387.55 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 500.66 करोड़ रुपए था. वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,174 करोड़ रुपए हो गई है. यह कंपनी द्वारा एक तिमाही दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक आय है और इसमें सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़त हुई है.
अंबुजा सीमेंट्स के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ विनोद बाहेती ने कहा कि यह तिमाही सीमेंट इंडस्ट्री के लिए खास रही है. उन्होंने आगे कहा, “लंबे मानसून की वजह से पैदा हुई मुश्किलों के बावजूद, इस सेक्टर को जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (सीसीटीएस) और कोयला सेस हटाने जैसे कई फायदेमंद डेवलपमेंट से फायदा होगा.”
वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 1,761 करोड़ रुपए हो गया है. EBITDA प्रति टन सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 1,060 रुपए हो गया है. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 19.2 प्रतिशत हो गया है और इसमें 4.5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.
अंबुजा सीमेंट कर्ज मुक्त बनी हुई है. कंपनी की नेटवर्थ 69,493 करोड़ रुपए हो गई है और तिमाही के दौरान इसमें 3,057 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं, आय प्रति शेयर 267 प्रतिशत बढ़कर 7.2 रुपए हो गई है. ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और वित्त वर्ष 28 तक क्षमता विस्तार के लक्ष्य को बढ़ाकर 155 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) कर दिया है, जो कि पहले 140 एमटीपीए था. कंपनी ने कहा, “वित्त वर्ष 26 के बाकी बचे समय के लिए हमारा आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. हम डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ और चार डिजिट पीएमटी ईबीआईटीडीए देने को लेकर आशावादी हैं.”
ये भी पढ़ें: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहद निर्यातक बना भारत, 1.07 लाख मीट्रिक टन का निर्यात किया
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…