बिजनेस

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अदाणी पावर से सस्ते दर में बिजली खरीदेगा यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) के साथ 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) को मंजूरी दे दी है. यह करार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) और अदाणी पावर के बीच 25 सालों के लिए होगा. अदाणी पावर को यह डील अक्टूबर 2024 में हुई प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से मिला था.

इस योजना के तहत बिजली की आपूर्ति उत्तर प्रदेश में ही स्थापित किए जाने वाले नए थर्मल पावर प्लांट से की जाएगी. राज्य सरकार ने 1600 मेगावाट की बिजली खरीद के लिए टेंडर जारी किया था, जिसका उद्देश्य राज्य की ऊर्जा जरूरतों को लंबे समय के लिए पूरा करना है.

ऊर्जा भंडारण परियोजना में भी बड़ी उपलब्धि

इससे पहले फरवरी 2025 में, अदाणी ग्रीन एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Adani Saur Urja (LA) Limited को UPPCL से 1250 मेगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता का बड़ा ठेका मिला था. यह क्षमता पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विकसित की जाएगी.

कंपनी के अनुसार, इस परियोजना की सालाना निश्चित लागत ₹76,53,226 प्रति मेगावाट तय की गई है (करों को छोड़कर). यह करार परियोजना के व्यावसायिक संचालन की तारीख से 40 सालों तक लागू रहेगा. यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पनौरा में स्थापित की जाएगी और अगले छह सालों में इसके पूरा होने की संभावना है.

बिजली उत्पादन और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी

वित्तीय वर्ष 2024-25 में अदाणी पावर ने अपने लाभ में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया. कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्री-टैक्स प्रॉफिट 21.4% बढ़कर ₹13,926 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹11,470 करोड़ था. कुल राजस्व भी 10.8% बढ़कर ₹56,473 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹50,960 करोड़ था. यह बढ़ोतरी उच्च बिक्री मात्रा के कारण हुई, हालांकि टैरिफ में थोड़ी गिरावट भी देखी गई.

Q4 FY25 में कंपनी की कुल राजस्व आय 5.3% बढ़कर ₹14,522 करोड़ रही, जबकि Q4 FY24 में यह ₹13,787 करोड़ थी. अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2025 में कुल 102.2 बिलियन यूनिट्स (BU) बिजली का उत्पादन किया, जो कि FY24 के 85.5 BU की तुलना में 19.5% अधिक है.


ये भी पढ़ें- डॉ. प्रीति अडानी को दूसरी डॉक्टरेट की उपाधि मिली, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago