बिजनेस

अंबुजा सीमेंट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 970 करोड़ रुपए रहा

अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए. अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 970 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 783 करोड़ रुपए पर था. इस दौरान कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है.

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही की शुरुआत काफी अच्छी रही है. इस दौरान कंपनी की बिक्री 18.4 मिलियन टन (एमटी) रही है, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है.

मार्च 2026 तक 118 मिलियन टन क्षमता करने का लक्ष्य

समीक्षा अवधि में कंपनी का तिमाही ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 1,961 करोड़ रुपए हो गया है. अंबुजा सीमेंट्स ने आगे बताया कि कंपनी की मौजूदा क्षमता 104.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है, जो कि मार्च 2026 तक बढ़कर 118 मिलियन टन प्रति वर्ष पहुंच जाएगी.

अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, “हमारी पहली तिमाही के नतीजे सिर्फ आंकड़ों से कहीं बढ़कर हैं, ये एक वाइब्रेंट मूड, गति, पैमाने और स्थिरता की एक परिवर्तनकारी कहानी को दर्शाते हैं. हम प्रमुख बाजारों में मूल्य, व्यवसाय अनुकूल, समाधान-केंद्रित प्रीमियम उत्पादों, पुनर्जीवित आपूर्ति श्रृंखला और बेहतर ब्रांड प्रभाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें अर्जित संपत्तियों से मूल्य संवर्धन भी शामिल है.”

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे हम वित्त वर्ष 28 तक 140 मिलियन टन प्रति वर्ष के इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं, हम सीमेंट को एक समाधान-संचालित ग्राहक-केंद्रित व्यवसाय के रूप में पुनर्कल्पित करने पर केंद्रित हैं.” अंबुजा सीमेंट्स वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 9वीं सबसे बड़ी निर्माण सामग्री समाधान कंपनी है.

चिनाब रेलवे पुल के लिए प्रमुख सीमेंट आपूर्तिकर्ता थी अंबुजा

विनोद बहेटी ने बताया, “हमारे कुछ नए व्यावसायिक अभियान जैसे निर्माण उत्सव (क्रेडाई के साथ साझेदारी में), गृहलक्ष्मी, धनवर्षा, सुपर संडे कार्यक्रम और अन्य को व्यावसायिक पक्षकारों द्वारा खूब सराहा गया है. इसके अलावा, ओरिएंट की संपत्तियों का एकीकरण समय से पहले पूरा हो गया है और इन संपत्तियों से अच्छे परिणाम मिले हैं. हमारे पास इस प्रदर्शन को बनाए रखने की अच्छी संभावना है और हम एक स्थायी ईबीआईटीडीए के साथ विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं.”

ये भी पढ़ें: Adani Enterprises Q1 Profit: इनक्यूबेटिंग बिजनेस से EBITDA पहली तिमाही में 5 प्रतिशत बढ़कर 2,800 करोड़

अंबुजा सीमेंट्स दुनिया के सबसे ऊंचे सिंगल-आर्च चिनाब रेलवे पुल के लिए प्रमुख सीमेंट आपूर्तिकर्ता था, जो उत्कृष्ट उत्पाद गुणवत्ता और ब्रांड विश्वास का प्रमाण है. क्रेडाई के साथ अपनी उद्देश्यपूर्ण साझेदारी के माध्यम से, कंपनी आवास, निर्माण और बुनियादी ढाचे में एकीकृत, स्मार्ट, टिकाऊ, उच्च-प्रदर्शन और भविष्य के लिए तैयार समाधानों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को आगे बढ़ा रही है.

अंबुजा सीमेंट्स ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 के लिए हमें उम्मीद है कि सीमेंट की मांग 7-8 प्रतिशत के दायरे में बढ़ेगी, जिसे मजबूत ग्रामीण और शहरी मांग, इन्फ्रास्ट्रक्चर के खर्च में मामूली बढ़ोतरी और आवास एवं रियल एस्टेट में स्थिर सुधार का समर्थन प्राप्त होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

3 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago