बिजनेस

अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट्स का दमदार प्रदर्शन: पहली तिमाही में ₹660 करोड़ मुनाफा, जानिए क्या है कंपनी का आगे का प्लान?

Ambuja Cements: अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी की कमाई में सुधार हुआ, ट्रेड सेल्स बढ़ी और लागत को नियंत्रित रखने में भी सफलता मिली.

कंपनी ने कहा है कि वह वित्त वर्ष के अंत तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 119 मिलियन टन सालाना करने के लक्ष्य पर कायम है. इसके लिए कई नए संयंत्रों पर काम तेजी से चल रहा है.

अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के चलते लागत का दबाव बना रहा. इसके बावजूद कंपनी अपने मुनाफे और मार्जिन में सुधार करने में सफल रही.

पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ा बेसिस पॉइंट

अंबुजा सीमेंट्स का EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के मुकाबले 331 बेसिस पॉइंट बढ़कर 16.7 प्रतिशत हो गया. कंपनी के मुताबिक, बेहतर परिचालन, प्रीमियम उत्पादों की ज्यादा बिक्री और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स से मार्जिन को सहारा मिला.

लागत घटाने पर भी कंपनी का खास जोर रहा. ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल, क्लिंकर की खपत में कमी और परिचालन दक्षता बढ़ाने जैसे कदमों से प्रति मीट्रिक टन ₹206 की बचत हुई.

पहली तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ ₹660 करोड़ रहा. वहीं परिचालन से कुल आय ₹9,500 करोड़ दर्ज की गई. इस दौरान ऑपरेटिंग EBITDA ₹1,589 करोड़ रहा.

प्रीमियम उत्पादों और ट्रेड सेल्स में बढ़ोतरी

अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद बाहेती ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत रफ्तार के साथ की है. उनके मुताबिक, वैल्यू आधारित ग्रोथ, प्रीमियम उत्पादों और ट्रेड सेल्स में बढ़ोतरी से कारोबार को मजबूती मिली है.

कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है. चार नए संयंत्रों में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. बाकी दो संयंत्रों में दूसरी तिमाही के दौरान ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है.

अंबुजा सीमेंट्स की बैलेंस शीट फिलहाल कर्जमुक्त है. कंपनी की नेटवर्थ ₹71,954 करोड़ और नकदी भंडार ₹844 करोड़ बताया गया है.

ये भी पढ़ें- न फटेंगे, न पानी में गलेंगे! ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों के ट्रायल को सरकार की हरी झंडी

कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में देश में बुनियादी ढांचे, शहरीकरण और आवास क्षेत्र के विस्तार से सीमेंट की मांग बढ़ेगी. हालांकि, मानसून, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण निकट अवधि में मांग पर कुछ दबाव रह सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

3 hours ago