बिजनेस

भारत AMCA प्रोजेक्ट में फ्रेंच कंपनी Safran के साथ मिलकर बनाएगा पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (21 अगस्त) को घोषणा की कि भारत फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी साफरान (Safran) के साथ मिलकर पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन बनाएगा. राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में यह घोषणा की, जहां उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हमने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए हैं. हम भारत में ही विमान के इंजन के निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़े हैं. हम फ्रांसीसी कंपनी सफ्रान के साथ मिलकर भारत में इंजन निर्माण का काम शुरू करने वाले हैं.”

राजनाथ सिंह ने विदेशी कंपनियों और निवेशकों से भारत के बढ़ते रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं सभी विदेशी कंपनियों और निवेशकों से अपील करना चाहूंगा कि वे भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में आकर निवेश करें. हम आपको सभी आवश्यक मंज़ूरियां प्रदान करेंगे और सहयोग प्रदान करेंगे.”

प्राइवेट इंडस्ट्री के साथ मिलकर ADA बनाएगी AMCA

यह घोषणा मई में आई एक रिपोर्ट के बाद की गई है, जब रक्षा मंत्रालय ने एडवांस मिडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए “कार्यान्वयन मॉडल” को मंज़ूरी दी थी, जिसका उद्देश्य भारत की हवाई युद्ध क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मध्यम-भार वाले, डीप पेनेट्रेशन क्षमता वाले फाइटर जेट का विकास करना है.

रक्षा मंत्रालय ने 27 मई को कहा था, “भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मज़बूत घरेलू एयरोस्पेस इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में AMCA प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी.”

एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) प्राइवेट इंडस्ट्री के साथ मिलकर AMCA प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेगी.

पांचवीं पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए भारत का जवाब कहे जाने वाला AMCA एक स्टील्थ-हैवी, मल्टी-रोल वाला फाइटर जेट होगा, जो सेंसर फ्यूजन, आंतरिक हथियार खंड, सुपरक्रूज क्षमता और अगली पीढ़ी के एवियोनिक्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगा.


ये भी पढ़ें: भारत ने किया एयर डिफेंस प्रणाली का हथियार परीक्षण- फाइटर जेट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर को मार गिराने में सक्षम


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

42 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

59 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago