बिजनेस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की जीडीपी 2025 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: यूएन रिपोर्ट

भारत 2025 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा और इस दौरान देश की जीडीपी विकास दर 6.5 प्रतिशत रह सकती है. यह जानकारी यूएनसीटीएडी की रिपोर्ट में दी गई. रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की विकास दर में तेजी ऐसे समय पर बनी हुई है, जब इंटरनेशनल ट्रेडिंग सिस्टम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार इतनी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और दुनिया मंदी के रास्ते पर जा रही है.

यूएन की रिपोर्ट में भारत को उन देशों में शामिल किया गया है जो उच्च सरकारी व्यय और मौद्रिक नीति प्रोत्साहन के साथ विकास को गति दे रहे हैं.

चीन की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रहेगी

रिपोर्ट में जारी अनुमान के मुताबिक, चीन की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रह सकती है, जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के एक प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है. यूरोपीय संघ की वृद्धि दर भी 1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, हालांकि, फ्रांस, जर्मनी और इटली की जीडीपी वृद्धि दर 1 प्रतिशत से कम रहने की उम्मीद है. इसी तरह, जापान की जीडीपी वृद्धि दर घटकर मात्र 0.5 प्रतिशत रह सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत में वैश्विक व्यापार में तेजी आंशिक रूप से फ्रंट-लोडेड ऑर्डर के कारण आई. उम्मीद है कि 2025 के बाकी समय में यह गति कम हो जाएगी. इसकी वजह नए टैरिफ लागू होना. व्यापार नीति अनिश्चितता पहले से ही व्यवसायों और लंबी-अवधि के निर्णयों को प्रभावित कर रही है.

विकासशील देशों को मौजूदा व्यापार संबंधों का लाभ उठाना चाहिए

रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच विकासशील देशों को मौजूदा व्यापार संबंधों का लाभ उठाना चाहिए और अंतर-क्षेत्रीय और दक्षिण-दक्षिण व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय ढांचे और क्षेत्रीय व्यवस्थाओं की तलाश करनी चाहिए. “खुले क्षेत्रवाद” की रणनीति वैश्विक गतिरोध के लिए एक व्यावहारिक विकल्प और विकास उद्देश्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रदान कर सकती है.

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के मामले में राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन उपायों के साथ-साथ संरचनात्मक नीतियों को बढ़ावा देने से विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है. इसी तरह, रियल एस्टेट क्षेत्र को स्थिर करने के लिए की गई नीतिगत कार्रवाइयों ने उम्मीद के अनुसार प्रभाव डाला है और 2024 के अंत से इस क्षेत्र की गिरावट का ट्रेड कम हो गया था. हालांकि, बढ़ती हुई कठिन बाहरी परिस्थितियां विकास के लिए जोखिम बनी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago