बिजनेस

भगवान के दर पर अनंत अंबानी ने खोल दिया खजाना, राजराजेश्वरम और गुरुवायुर मंदिर को दिया करोड़ों का दान

Anant Ambani Temple Donation: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रसिद्ध मंदिरों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायुर मंदिर को कुल ₹6 करोड़ का दान देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने का भी ऐलान किया है.

अनंत अंबानी ने 2 अप्रैल को तलिपरंबा स्थित राजराजेश्वरम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से पोनुमकुडम, पट्टम और अन्य भेंट चढ़ाई और मंदिर के नवीनीकरण कार्य के लिए ₹3 करोड़ का चेक सौंपा.

ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का होगा पुनर्निर्माण

उन्होंने कहा कि मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा. यह हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में था. इसे मंदिर की सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में गिना जाता है. इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

मंदिर प्रशासन ने अनंत अंबानी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान देवस्वम बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद रहे.

गुरुवायुर मंदिर में दिया 3 करोड़ रुपये का दान

इसके बाद अनंत अंबानी गुरुवायुर मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गुरुवायुरप्पन के दर्शन किए और मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया.

खास बात यह रही कि उन्होंने गुरुवायुर मंदिर से जुड़े हाथियों के बेहतर रख-रखाव के लिए भी मदद देने की घोषणा की. इसके तहत हाथियों के लिए अस्पताल, बिना जंजीर के रहने की व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि उनकी देखभाल बेहतर तरीके से हो सके.

देवस्वम चेयरमैन ने किया स्वागत

गुरुवायुर मंदिर में उनका स्वागत देवस्वम चेयरमैन ए. वी. गोपीनाथ और अन्य अधिकारियों ने किया और उन्हें पारंपरिक सम्मान तथा प्रसाद भेंट किया गया. इस अवसर पर देवस्वम और जीवधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- संगम नगरी में साहित्य का संगम! भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय करेंगे जनकवि कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय का लोकार्पण

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं केवल पूजा के स्थल नहीं हैं, बल्कि जीवंत संस्थान हैं जो आस्था, समाज, करुणा और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध को पोषित करते हैं. इन पवित्र धरोहरों को संरक्षित और सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इन पहलों और वंतारा के माध्यम से हम विनम्रता के साथ सेवा करना चाहते हैं, जहां श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और परंपराओं का हिस्सा रहे पशुओं की देखभाल पूरी गरिमा, संवेदनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हो.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago