बिजनेस

Zhang Yiming अब एशिया के सबसे अमीर शख्स, 1 माह में पाया 12 अरब डॉलर का उछाल; जानिए अदाणी की पोजीशन

वैश्विक अरबपतियों की सूची में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग (Zhang Yiming) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इनके बाद दूसरे नंबर पर हैं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, झांग यिमिंग और गौतम अडानी दोनों की कुल संपत्ति लगभग 105 अरब डॉलर के आसपास दर्ज की गई है, लेकिन उच्च मूल्यांकन के चलते झांग सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं. इस महीने झांग की व्यक्तिगत संपत्ति में करीब 12 अरब डॉलर का भारी उछाल देखने को मिला.

असेसमेंट और AI टूल्स से मिला बड़ा बूस्ट

झांग की संपत्ति में आई इस तेजी के पीछे बाइटडांस के सेल्फ असेसमेंट में हुआ सुधार मुख्य वजह है. ब्लूमबर्ग ने ब्लैकरॉक (BlackRock) और फिडेलिटी (Fidelity) की हालिया फाइलिंग के आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन को अपडेट किया है. इसके साथ ही, अमेरिका में टिकटॉक से जुड़े विवाद के समाधान (ओरेकल और सिल्वर लेक संयुक्त उद्यम) के बाद कंपनी के रिस्क डिस्काउंट को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया.

इसके अलावा, बाइटडांस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पादों — विशेष रूप से ‘डौबाओ’ (Doubao) चैटबॉट और ‘सीडांस’ (Seedance) वीडियो मॉडल — ने निवेशकों का भरोसा और उत्साह बढ़ाया है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के बाद से झांग यिमिंग की संपत्ति में आठ गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.

ग्लोबल वैल्यू चेन, डिजिटल हेल्थ और AI से लेकर सांस्कृतिक सुरक्षा तक: BRICS इंडिया-2026 फैक्टशीट में क्या-क्या खास? जानिए

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 minute ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago