बिजनेस

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद बाजार को मिला बूस्टर डोज, इस सप्ताह Stock Market ने दिखाई मजबूती

विश्लेषकों ने शनिवार को कहा कि घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती से की जो जीएसटी को रेशनलाइज बनाने को लेकर आशावाद से प्रेरित था. उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह भारत की दोहरी रणनीति पर जोर दिया गया जिसमें बाहरी चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ घरेलू विकास को गति देने वाले कारकों को मजबूत करना शामिल रहा.

इसके अलावा एसएंडपी द्वारा सॉवरेन रेटिंग में सुधार ने निवेशकों के बीच विश्वास को मजबूत किया.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा,

“हालांकि, सप्ताह के अंत में तेजी धीमी पड़ गई क्योंकि निवेशक मुनाफावसूली और बाहरी चुनौतियों के कारण सतर्क हो गए. 10 ईयर भारतीय सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेज़ी ने भी जीएसटी सुधारों के मद्देनजर राजकोषीय स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.”

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार इस बात पर स्पष्टता का इंतजार कर रहा है कि रूसी तेल के आयात से जुड़े भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ अगले सप्ताह लागू होंगे या नहीं.

अमेरिका में, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को जेरोम पॉवेल ने कहा,

“ब्याज दरों में जल्द ही कटौती हो सकती है. डॉव जोन्स इंडेक्स ने 900 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ एक नया इंट्रा-डे रिकॉर्ड बनाया.”

पीएल कैपिटल के अर्थशास्त्री अर्श मोगरे के अनुसार,

भारतीय नीति निर्माताओं ने 20 अरब डॉलर के जीएसटी-संचालित उपभोग प्रोत्साहन को आगे बढ़ाया. साथ ही अनुपालन को आसान बनाने और घरेलू मांग को बढ़ाने के लिए एक आधुनिक आयकर अधिनियम लागू किया. इन कदमों से सकल घरेलू उत्पाद में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है.

आरबीआई ने अपने 4 प्रतिशत मुद्रास्फीति लक्ष्य की पुष्टि की जो अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मौद्रिक नीति में निरंतरता का संकेत देता है.

मोगरे ने कहा,

“वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 6.5-6.7 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ, गति ठोस बनी हुई है, हालांकि निकट भविष्य के जोखिम अमेरिकी मौद्रिक संकेतों और ट्रेड फ्रिक्शन पर निर्भर हैं. कुल मिलाकर, भारत का वृहद रुख सक्रिय राजकोषीय समर्थन, नीतिगत विश्वसनीयता और वैश्विक अनिश्चितता के प्रति मजबूती से परिभाषित होता है.”

शुक्रवार को सेंसेक्स 693.86 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,306.85 पर बंद हुआ. निफ्टी 213.65 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,870.10 पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें-‘वोकल फॉर लोकल के लिए एक बड़ी जीत,’ गढ़वाली सेब की पहली खेप देहरादून से दुबई के लिए रवाना

विश्लेषकों के अनुसार, अनुकूल मानसून, कम ब्याज दरों और अप्रत्यक्ष कर राहत से कंजम्पशन सेक्टर को लाभ होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago