उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक निजी अस्पताल की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. मामला जिले के महेवागंज कस्बे का है जहां गोलदार नामक एक निजी अस्पताल ने पैसे नहीं मिलने पर गर्भवति महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया और उसे अस्पताल से बाहर कर दिया. समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से महिला के गर्भ में पल रहे नवजात बच्चे की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक मामला लखिमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का है. जहां के निवासी विपिन गुप्ता की पत्नी गर्भवती थी. अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए विपिन गोलदार अस्पताल पहुंचा था.
शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने 10 हजार रुपये नॉर्मल डिलीवरी के लिए और ऑपरेशन के लिए 12 से 25 हजार रुपये की मांग की. परिवार के लोगों ने 8 हजार रुपये जमा कर दिये. लेकिन जैसे ही रात हुई अस्पताल प्रशासन ने उसकी फीस 25 हजार रुपये तक पहुंचा दी. जब पैसे नहीं दे पाये तो महिला को स्ट्रेचर पर बाहर छोड़ दिया.
जिसके बाद परिजन महिला को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे जहां ऑपरेशन से बच्चा हुआ. लेकिन जब अस्पताल ने बच्चे की जांच की तो बच्चा मृत पाया गया. मृत नवजात को लेकर विपिन गुप्ता और उनके परिजन डीएम के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. परिजनों की आर्थिक हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनके पास अपने जिगर के टुकड़े को रखने के लिए बस झोला था. वो झोले में ही अपने बेटे के शव को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते रहे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, SDM आवास समेत कई घरों में फैला मलबा, दो लोग लापता
न्याय की मांग को लेकर डीएम दफ्तर पहुंचे विपिन ने मीडिया को बताया कि वो अपने बच्चों को लेकर आए हैं. मेरी पत्नी अपना बच्चा मांग रही है. हम उससे झूठ बोल रहे हैं कि बच्चे को कांच में रखा गया है. हम कैसे बताएं कि उसके जिगर के टुकड़े की मौत हो चुकी है. हमें हमारा बच्चा जिंदा दिला दें, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे. नहीं तो जो भी हमारे बस में होगा हम वो करेंगे.
वहीं इस मामले को लेकर जिले के डीएम और सीडीओ अभिषेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर मामले की जांच के लिए भेजा. जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि लापरवाही साबित हुई तो संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…