बिजनेस

GDP Doubled In 10 Years: एक दशक में भारत की GDP हुई दोगुनी, Expert बोले- मोदी सरकार की नीतियों का असर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी किए गए डेटा में भारत की जीडीपी बीते 10 वर्षों में दोगुनी होने की जानकारी दी गई है. देश की अर्थव्यवस्था 2025 में बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो कि 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी. जीडीपी के दोगुना होने की वजहों को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटलीकरण, सुधार, वित्तीय समावेशन जैसे कई कारक है, जिन्होंने पिछले एक दशक में भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है.

“मोदी सरकार बनने के बाद आर्थिक वृद्धि तेज”

अर्थशास्त्री पंकज जायसवाल ने कहा कि भारत ने पिछले दस सालों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से देश ने तेज़ आर्थिक वृद्धि देखी है.” उन्होंने वित्तीय समावेशन के लाभों और उन लोगों के योगदान की भी चर्चा की, जो पहले औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब डिजिटलीकरण के कारण उनका भी योगदान गिना जा रहा है.

मोदी सरकार की नीतियों का असर- विशेषज्ञ

अर्थशास्त्री शरद कोहली ने तीव्र विकास दर का श्रेय भाजपा की मोदी सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों को दिया. उन्होंने कहा, “यह सरकार द्वारा किए गए सुधारों और नीतियों का परिणाम है. और ये सुधार सभी क्षेत्रों में हुए हैं. उदाहरण के लिए, कृषि, फिनटेक, शासन और विनिर्माण या बुनियादी ढांचे, जिन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है.”

बीजेपी नेता ने एक्स पर दी जानकारी

इससे पहले दिन में आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा भारत ने एक उल्लेखनीय आर्थिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद 2015 में 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से दोगुना होकर 2025 में 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने को है, जो 105 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि को दर्शाता है, जो किसी भी अन्य प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था से बहुत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- भारत का एविएशन सेक्टर मजबूत, फरवरी में घरेलू यात्रियों की संख्या में 11 प्रतिशत का हुआ इजाफा

भाजपा नेता ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निर्णायक नेतृत्व और उनकी सरकार के अथक प्रयासों को दर्शाती है. चीन, जिसे एशिया में प्रमुख आर्थिक महाशक्ति माना जाता है, ने एक दशक में 76 प्रतिशत की वृद्धि की. जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद में 44 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago