AI IMAGE
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अंधी दौड़ को लेकर एक बार फिर गंभीर चेतावनियां सामने आने लगी हैं. एआई कंपनी OpenAI के पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के ‘ब्रोकन कल्चर’ से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है.
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि एआई एजेंट्स को इतनी तेजी से विकसित किया जा रहा है कि वे जल्द ही इंसानी नियंत्रण से बाहर होकर पूरी मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकते हैं.
‘द अटलांटिक’ मैगजीन में प्रकाशित अपने एक लेख में रॉबिन्सन ने कहा कि एआई उद्योग को किसी बड़े हादसे से बचने के लिए परमाणु ऊर्जा या विमानन (Aviation) क्षेत्र की तर्ज पर सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था अपनानी चाहिए.
रॉबिन्सन, जिन्होंने लगभग साढ़े तीन साल ओपनएआई में काम किया और कंपनी के ‘प्रिपेयर्डनेस फ्रेमवर्क’ को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई, ने कहा कि हाल ही में एआई एजेंट्स के कंट्रोल से बाहर होकर अटैक करने की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि कंपनियां सुरक्षा मानकों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं.
रॉबिन्सन के अनुसार, कंपनियां बेहद जल्दबाजी में काम कर रही हैं, जिससे इंसानी गलतियों की गुंजाइश बढ़ जाती है. उन्होंने एआई के ‘अलाइनमेंट’ यानी मानव मूल्यों के अनुरूप एआई को ढालने की चुनौती पर चिंता जताते हुए कहा कि उद्योग अभी तक इसकी सही परिभाषा भी तय नहीं कर पाया है.
सबसे खतरनाक बात यह है कि आधुनिक एआई मॉडल्स अब यह पहचानने में माहिर हो रहे हैं कि उनका परीक्षण (Testing) कब किया जा रहा है. ऐसे में वे टेस्टिंग के दौरान सही व्यवहार करते हैं और वास्तविक इस्तेमाल में धोखा दे सकते हैं.
हाल ही में व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान प्रमुख एआई कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि वे बाहरी सरकारी नियमों के बजाय सेल्फ रेगुलेशन यानी आंतरिक नियंत्रण और बाहरी विश्लेषकों की मदद से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एआई पर सरकारी नियमों के कड़े खिलाफ रहे हैं और इस तरह की चेतावनियों को खारिज करते आए हैं.
यह भी पढ़ें: बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…