मनोरंजन

यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई का ग्लैमर, हिमाचल को बनाया नया ठिकाना; जानें क्यों लिया ये फैसला

Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: बॉलीवुड की चमक-दमक और लगातार लाइमलाइट से दूर अब एक मशहूर कपल ने शांत जिंदगी की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है. अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बनाने का फैसला किया है. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अब पहाड़ों के बीच सुकून भरी जिंदगी बिताएंगे. हालांकि, फिल्मों और दूसरे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना जारी रहेगा.

आखिर क्यों छोड़ा मुंबई?

यामी गौतम और आदित्य धर अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की च काचौंध से दूर रखना पसंद करते रहे हैं. ऐसे में मुंबई की लगातार भागदौड़ और लाइमलाइट से दूर एक शांत और निजी जीवन जीने के लिए उन्होंने हिमाचल का रुख किया है. दोनों के लिए हिमाचल सिर्फ एक खूबसूरत जगह नहीं है, बल्कि इससे उनकी भावनात्मक यादें भी जुड़ी हैं. खासकर यामी गौतम का हिमाचल से गहरा रिश्ता रहा है. उनके बचपन और पारिवारिक जड़ों का संबंध इसी राज्य से है.

25 एकड़ में बना है यामी का हेरिटेज घर

यामी ने शादी से पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर इलाके में करीब 25 एकड़ जमीन पर बने 100 साल पुराने हेरिटेज घर को खरीदा था. यह घर उनके परिवार के लिए बेहद खास है और यामी की निजी जिंदगी में इसकी अहम जगह रही है. यह वही जगह है, जहां यामी और आदित्य ने साल 2021 में बेहद निजी अंदाज में शादी की थी. शादी के बाद इस घर और जगह से दोनों का जुड़ाव और भी गहरा हो गया.

मुंबई आएंगे, लेकिन पहाड़ों में रहेगा बसेरा

हिमाचल को स्थायी ठिकाना बनाने का मतलब यह नहीं है कि यामी और आदित्य ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है. दोनों अपने काम और प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहेंगे. फिल्मों से जुड़े उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट पहले की तरह जारी रहेंगे. हालांकि, शूटिंग और काम के बीच उनका घर अब मुंबई की भीड़भाड़ के बजाय हिमाचल की शांत वादियों में होगा.

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

ग्लैमर से ज्यादा सुकून को दी प्राथमिकता

यामी और आदित्य का यह फैसला उन सितारों की बदलती प्राथमिकता को भी दिखाता है, जो करियर के साथ निजी जिंदगी और मानसिक सुकून को भी महत्व दे रहे हैं. मुंबई जहां उन्हें काम और पहचान देता है, वहीं हिमाचल उनके लिए घर, परिवार और अपनी जड़ों से जुड़ने का एहसास है. यामी और आदित्य ने अब अपनी जिंदगी में दोनों के बीच संतुलन बनाने का रास्ता चुना है—काम के लिए मुंबई और सुकून के लिए हिमाचल.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

7 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

12 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

26 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

43 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

50 minutes ago