बिजनेस

New Tax Regime: नई कर व्यवस्था की वित्त मंत्री सीतारमण ने की तारीफ, कहा- 7.27 लाख रुपये की आय पर टैक्स छूट…

New Tax Regime: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे मीडिल क्लास के लोगों के लिए टैक्स देने में लाभ बताया है. मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2023-24 के बजट में नई टैक्स रिजीम को लोगों के लिए फायदेमंद बनाने के लिए कई बदलाव की है. इस बदलाव के बाद लोगों को इस टैक्स व्यवस्था में दिलचस्पी बढ़ने की भी बात कही जा रही है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई कर व्यवस्था ने मध्यम वर्गीय लोगों को सबसे अधिक लाभ दिया है. उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास के लोगों को इस व्यवस्था के माध्यम से सालाना 7.27 लाख रुपये की आय पर टैक्स यानी कर में छूट मिल रहा है.

New Tax Regime: सरकार सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चलने की कर रही है कोशिश- वित्त मंत्री

शुक्रवार को वित्त मंत्री सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था की एक बार फिर से प्रशंसा की है. उन्होंने कहा देश के सभी वर्गों के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार साथ में लेकर चलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आगे कहा,”ऐसे में सरकार ने देश के मीडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए 7 लाख रुपये तक की कमाई करने वाले लोगों को इनकम टैक्स में छूट दिया है. यह छूट नई टैक्स रिजीम के तहत मिल रही है.”
उन्होंने 7 लाख रुपये से थोड़े अधिक आय वाले लोगों को भी छूट देने की बात कही है. वित्त मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि 7.27 लाख रुपये प्रति वर्ष कमाने वाले लोगों को भी किसी भी तरह का टैक्स नहीं देगा होगा.

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के लिए Team India का ऐलान, ऋतुराज और हरमनप्रीत के हाथों में कमान, जानिए रिंकू सिंह समेत किसको मिला मौका

उन्होंने यह भी बताया कि 50,000 रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन का भी प्रावधान कर दिया गया है. देश में छोटे और लघु उद्योगों पर भी वित्त मंत्री ने अपनी बात कही. उन्होंने कहा,”पिछले 9 सालों में एमएसएमई का बजट 7 गुना बढ़ा है. वित्त वर्ष 2013-14 में इसका बजट 3,185 करोड़ रुपये था जो 2023-24 में बढ़कर 22,138 करोड़ रुपये हो गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

15 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago